अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया:ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल;दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे अमित शाह; पीयूष पांडे बने बंगाल के कार्यवाहक डीजीपी

Share

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 18 महीने की जेल; भारत को तीन कांस्य मूर्तियां लौटाएगा अमेरिका

ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है। हाल ही में जारी उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इस्राइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद बड़ा बदलाव सामने आता दिख रहा है। उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। सत्तारूढ़ महायुति में शामिल एनसीपी के भीतर नेतृत्व को लेकर मंथन अंतिम चरण में बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और शनिवार को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वह कल ही डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले सकती हैं। रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के ठीक अगले ही दिन चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसमें ₹20,000 प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली की आंधी और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी भारी मुनाफावसूली देखी। गुरुवार को अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली चांदी शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी।

अमेरिकी धमकी के बीच ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th January 2026 Updates on amar ujala

बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई 

ईरान में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं।

सुनेत्रा पवार बन सकती हैं उप मुख्यमंत्री; प्रस्ताव किया स्वीकार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th January 2026 Updates on amar ujala

सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और शनिवार को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वह कल ही डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले सकती हैं।

चांदी में 84000 रुपये की भारी गिरावट; सोना भी 15000 फिसला

रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के ठीक अगले ही दिन चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसमें ₹20,000 प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली की आंधी और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी भारी मुनाफावसूली देखी। गुरुवार को अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली चांदी शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी।

गाजा पुनर्निर्माण से शांति तक: भारत-अरब लीग सम्मेलन आज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th January 2026 Updates on amar ujala

एस जयशंकर के साथ अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत

एक दशक के लंबे अंतराल के बाद अरब देशों की लीग (एलएएस) की शनिवार को होने जा रही बैठक में गाजा पट्टी पुननिर्माण पर अहम चर्चा होगी। पाकिस्तान की अरब समेत मुस्लिम देशों को एक मंच पर लाने की मुहिम, ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव के साथ गाजा में शांति के लिए अमेरिका की बोर्ड ऑफ पीस की पहल के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। 

पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली मारने से इलाहाबाद हाईकोर्ट खफा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th January 2026 Updates on amar ujala

इलाहाबाद हाईकोर्ट। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस मुठभेड़ों में अभियुक्तों के पैरों में गोली मारने की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा, किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायपालिका के पास है, पुलिस के पास नहीं। कोर्ट ने इसे कानून के शासन एवं सांविधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। इनकी अनदेखी पर अवमानना की कार्यवाही चेतावनी भी दी।

वित्तीय संकट के कगार पर यूएन: गुटेरेस ने सभी देशों को दी बड़ी चेतावनी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th January 2026 Updates on amar ujala

एंटोनियो गुटेरेस, यूएन महासचिव – फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी 193 सदस्य देशों को एक बड़ी चेतावनी दी है। गुटेरेस ने कहा कि अगर सभी सदस्य देश अपने बजट का भुगतान समय पर नहीं करेंगे तो संयुक्त राष्ट्र वित्तीय संकट का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका समेत कई बड़े देशों के बकाया ने नकदी को खत्म कर दिया है और संगठन का 2026 का तीन अरब पैंतालीस करोड़ डॉलर का बजट खतरे में है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह संकट शांति स्थापना, मानवीय सहायता और विकास कार्यक्रमों को सीधे प्रभावित कर सकता है।

दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे अमित शाह; पीयूष पांडे बने बंगाल के कार्यवाहक डीजीपी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे। बंगाल पहुंचते ही उन्होंने भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की। एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि शाह ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की, जिसमें पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई।

यह बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब, सामिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी सहित अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में नेताओं से बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई, जिसमें नेताओं की भी राय मांगी गई।

  • शाह शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे असम से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे और उनका स्वागत अधिकारी, राज्य इकाई के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार जैसे वरिष्ठ राज्य नेताओं ने किया।
  • राज्य भाजपा नेताओं ने बताया कि अमित शाह शनिवार को सुबह 11 बजे बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे, और फिर दोपहर करीब 2 बजे उत्तर बंगाल के लिए उड़ान भरेंगे, जहां उन्हें एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में शामिल होना है।
  • वह दिल्ली रवाना होने से पहले AAI मैदान में एक बंद कमरे में संगठनात्मक बैठक में शामिल होने वाले हैं।
  • एक महीने के अंदर शाह का यह राज्य का दूसरा दौरा है। वह इससे पहले पिछले साल 30 और 31 दिसंबर को संगठनात्मक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए कोलकाता में थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कुछ महीनों में होने वाले हैं।

करिमनगर में BRS विधायक के विवादित बयान पर बवाल, MLA ने मांगी माफी
करिमनगर जिले के हुजूराबाद से BRS विधायक पादी कौशिक रेड्डी अपने विवादित बयान की वजह से बवाल में फंस गए। विधायक ने करिमनगर के पुलिस कमिश्नर गौश आलम के खिलाफ बिना किसी ठोस आधार के आरोप लगाते हुए उनकी धर्म पहचान का जिक्र किया। इस पर तेलंगाना आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने उन्हें बेसिर और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने के लिए माफी मांगने को कहा। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विधायक के बयान को इस्लाम विरोधी भाषण करार दिया और कहा कि सार्वजनिक अधिकारियों के कर्तव्यों को साम्प्रदायिक और राजनीतिक रंग देना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

विधायक ने मांगी माफी
हालांकि विधायक ने बाद में माफी मांगते हुए कहा कि उनके बयान जानबूझकर नहीं थे और वह ‘सम्मक्का जातरा’ जाते समय दबाव में थे। पुलिस ने बताया कि विधायक और उनके समर्थक जातरा के दौरान रास्ता अवरुद्ध कर रहे थे, इसलिए उन्हें रोकने के लिए रोकथाम हिरासत में लेने की कोशिश की गई थी।

आईपीएस एसोसिएशन ने कहा कि स्थानीय पुलिस अपने कर्तव्य का पालन कर रही थी और विधायक ने बिना किसी कारण के गलत आरोप लगाकर कमिश्नर के धर्म का नाम लिया। ओवैसी ने ट्वीट किया कि यह व्यवहार गंभीर है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पीयूष पांडे बने बंगाल के कार्यवाहक डीजीपी

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे को पश्चिम बंगाल का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। वह अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। वर्तमान डीजीपी राजीव कुमार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पीयूष पांडे 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा को निदेशक (सुरक्षा) जबकि दक्षिण बंगाल के एडीजी और आईजी सुप्रतिम सरकार को नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 18 महीने की जेल; भारत को तीन कांस्य मूर्तियां लौटाएगा अमेरिका

लंदन की एक भारतीय मूल के व्यक्ति को धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि भारतीय मूल के व्यक्ति ने अपनी प्रिंटिंग फर्म के लिए गैर-कानूनी तरीके से दूसरा लोन लिया, जबकि  ब्रिटेन की सरकार की कोरोना बाउंस बैक लोन योजना के तहत व्यवसायों को केवल एक ही लोन लेने की अनुमति थी।

ब्रिटेन की इनसॉल्वेंसी सर्विस ने एक बयान में कहा कि 41 वर्षीय प्रशांत जोबनपुत्रा को मंगलवार को लंदन की ओल्ड बेली कोर्ट में 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई। उन्हें तीन साल के लिए कंपनी के डायरेक्टर के पद से भी अयोग्य घोषित कर दिया गया और 5,000 पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया।

इनसॉल्वेंसी सर्विस के मुख्य जांचकर्ता डेविड स्नैसडेल ने कहा, ‘प्रशांत जोबनपुत्रा ने धोखाधड़ी से दो बाउंस बैक लोन के लिए आवेदन किया, जबकि नियम साफ थे – व्यवसायों को केवल एक ही लोन लेने की अनुमति थी।’ उन्होंने नवंबर 2025 में दूसरे लोन के 15,371 पाउंड चुका दिए हैं, जबकि बाकी 35,000 पाउंड को यूके के प्रोसीड्स ऑफ क्राइम एक्ट 2002 के तहत इनसॉल्वेंसी सर्विस द्वारा वसूला जा रहा है। जेनेसिस वेब लिमिटेड नवंबर 2004 में UK के कंपनीज हाउस में रजिस्टर्ड हुई थी, जिसमें जोबनपुत्रा डायरेक्टर के तौर पर दर्ज थे।

इंडोनेशियाई दंपती को शादी से पहले संबंध पर मारे 140 कोड़े

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में शरिया कानून के तहत शादी से पहले यौन संबंध बनाने और शराब पीने के आरोप में पुरुष व महिला को 140–140 कोड़े लगाए गए। यह सजा शरिया लागू होने के बाद अब तक की सबसे कठोर सजाओं में से एक मानी जा रही है। दोनों को एक सार्वजनिक पार्क में बेंत से पीठ पर मारा गया, जहां दर्जनों लोग मौजूद थे। सजा के दौरान महिला बेहोश हो गई और उसेअस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, 100 कोड़े अवैध यौन संबंध और 40 शराब पीने के आरोप में मारे गए। बता दें कि आचे इंडोनेशिया का एकमात्र प्रांत है, जहां शरिया कानून लागू है। 

भारत को तीन कांस्य मूर्तियां लौटाएगा अमेरिका

अमेरिका चोल व विजयनगर काल की तीन कांस्य मूर्तियां भारत को लौटाएगा। दक्षिण भारतीय कांस्य ढलाई की समृद्ध कलात्मकता का उदाहरण ये मूर्तियां मंदिरों से चुराई गई थीं। वाशिंगटन डीसी स्थित स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट ने कहा कि गहन जांच के बाद इन मूर्तियों के स्त्रोत का पता लगाया गया। रिपोर्ट में यह कहा गया कि इन मूर्तियों को तमिलनाडु के मंदिरों से चुराया गया था।

संग्रहालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि भारत सरकार ने मूर्तियों में से एक को दीर्घकालिक ऋण पर देने पर सहमति जताई है। इसके तहत संग्रहालय को वस्तु की उत्पत्ति, उन्हें हटाए जाने और वापसी की पूरी कहानी को सार्वजनिक रूप से साझा करने की अनुमति मिल जाएगी। यह वापसी राष्ट्रीय एशियाई कला संग्रहालय और दक्षिण एवं दक्षिणपूर्व एशियाई कला के प्रयासों से संभव हो पाई।

अमेरिका की तरफ से लौटाई जाने वाली मूर्तियां चोल काल (लगभग 990 ईस्वी) की शिव नटराज व (12वीं शताब्दी की) सोमस्कंद तथा विजयनगर काल (16वीं शताब्दी) की संत सुंदरार विद परवई हैं। शिव नटराज प्रतिमा को दीर्घकालिक ऋण पर रखा जाना है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें