अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुजाता पाटिल बनीं नवी मुंबई की महापौर, दशरथ भगत उप महापौर चुने गए

Share

मुंबई। नवी मुंबई नगर निगम महापौर चुनाव में बीजेपी की सुजाता पाटिल निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी हैं। वहीं, बीजेपी के ही दशरथ भगत उप महापौर चुने गए हैं। पहले शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से सरोज पाटिल ने भी नामांकन किया था। हालांकि, गुरुवार को उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार की जीत तय हुई।

बीजेपी के 65 नगरसेवकों को जीत मिली थी। वहीं, शिवसेना एकनाथ शिंदे के गुट के 42 नगरसेवक हैं। दोनों पार्टियों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। ऐसे में इसी गठबंधन का महापौर चुना जाना तय था। हालांकि, दोनों गुटों के बीच अनबन हो गई थी और दोनों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए थे। हालांकि, गुरुवार को दोनों में सुलह हुई और शिवसेना ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया। शिवसेना ने डिप्टी मेयर पद के लिए आकाश बालकृष्ण माधवी को उम्मीदवार बनाया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें