अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अनिरुद्धाचार्य की कथा के दौरान लाठीचार्ज,मां से बिछड़े बच्चे

Share

बिहार के रक्सौल के एयरपोर्ट परिसर में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का श्री मद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान भक्तों और श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया गया है. जब कथा में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज प्रवेश कर रहे थे तभी गेट पर भक्तों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई. कई भक्त कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ ही उसी प्रवेश द्वार से घुसने का प्रयास करने लगे. इससे भीड़ इतनी बढ़ी कि कंट्रोल नहीं हुई. भक्तों ने प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के गेट को भी उखाड़ दिया.बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भक्तों पर लाठीचार्ज कर दिया. इससे भगदड़ जैसा माहौल बन गया. दो-तीन महिलाएं नीचे गिर गईं. इससे उन्हें चोट आई. इस भगदड़ में दो बच्चे अपनी मां से बिछड़ गए. भीड़ में गुम हुए बच्चों के लिए उनकी मां चीखती रह गईं.

बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भक्तों पर लाठीचार्ज कर दिया. इससे भगदड़ जैसा माहौल बन गया. दो-तीन महिलाएं नीचे गिर गईं. इससे उन्हें चोट आई. इस भगदड़ में दो बच्चे अपनी मां से बिछड़ गए. भीड़ में गुम हुए बच्चों के लिए उनकी मां चीखती रह गईं.

कथा पंडाल में भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई लोग पास में लगे ट्रक पर चढ़कर कथा सुनते दिखे. भीड़ के हिसाब के कथा का मैनेजमेंट और प्रशासन की तैयारी नाकाफी साबित होती दिखी.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें