अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा,महिला सांसदों का पत्र, स्पीकर के बयान को खुली चुनौती दी

Share

बजट सत्र के दौरान लोकसभा शुरू होते ही सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. इसके चलते कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी. इस बीच विपक्ष की महिला सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखकर पीएम को घेरने के आरोपों पर आपत्ति जताई है, जिससे राजनीतिक विवाद और गहरा गया है.

संसद के बजट सत्र में गतिरोध खत्म होने की उम्मीदों के बीच सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला. सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने तीखा विरोध दर्ज कराया, जिससे सदन की कार्यवाही पहले बाधित हुई और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया. इसी बीच विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब विपक्ष की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को घेरने के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई. सूत्रों के मुताबिक महिला सांसदों ने सवाल उठाया कि स्पीकर यह टिप्पणी कैसे कर सकते हैं कि महिला सांसद हमला करना चाहती थीं. वहीं विपक्ष की बैठक में आगे की रणनीति और सदन में सरकार को घेरने के मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना बनी हुई है.

विपक्ष की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

 सूत्रों के मुताबिक विपक्ष की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को घेरने के आरोपों पर आपत्ति जताई है. पत्र में सवाल उठाया गया है कि स्पीकर ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं कि महिला सांसद हमला करना चाहती थीं.

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की अटकलें

कांग्रेस के कुछ सांसद विपक्षी बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना तलाश रहे हैं. साथ ही पार्टी निलंबित सांसदों की बहाली की मांग भी उठा रही है. हालांकि संसद में गतिरोध खत्म करने या उसे जारी रखने का फैसला सहयोगी दलों के रुख को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए टीएमसी, डीएमके और सीपीएम जैसे दल बजट चर्चा में शामिल होने के इच्छुक हैं, ऐसे में कांग्रेस भी गठबंधन से अलग-थलग पड़ने से बचना चाहती है.

लोकसभा अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस की नाराजगी के कारण

 कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष के रवैये को लेकर नाराज बताई जा रही है. पहला कारण यह है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी को नियमों का हवाला देकर अपना पूरा भाषण नहीं देने दिया गया. दूसरा, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्रियों नेहरू और इंदिरा गांधी पर किताबों के हवाले से की गई टिप्पणियों पर कार्रवाई नहीं होने से भी कांग्रेस असंतुष्ट है. तीसरा कारण हंगामे के चलते कांग्रेस समेत आठ सांसदों का पूरे सत्र के लिए निलंबन है. चौथा, लोकसभा अध्यक्ष के उस बयान से भी नाराजगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के कुछ सदस्य पीएम की सीट तक पहुंचकर अप्रत्याशित घटना कर सकते थे, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री से सदन में नहीं आने का अनुरोध किया था.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें