अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की कुर्की कार्रवाई के दौरान एक बैंक कर्मचारी ने खुद को गोली मार ली,बैंककर्मी की मौत से सदमे में बीवी-बेटा

Share

इंदौर के विजय नगर इलाके में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने बैंक की कुर्की कार्रवाई के दौरान खुद को गोली मार ली. बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम कोर्ट के कुर्की आदेश पर मकान पर कार्रवाई करने पहुंची थी. मकान मालिक ने एक दिन का समय मांगा, जब बैंक कर्मचारियों ने मोहलत नहीं दी तो उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी, जो इंदौर प्रीमियर कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थे, अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रिकवरी टीम लोन की कुर्की की कार्रवाई करने उनके घर पहुंची, टीम को देखकर हेमंत मानसिक रूप से बेहद परेशान और तनावग्रस्त हो गए. उन्होंने बैंक कर्मचारियों और बैंक के वकील से लोन राशि जमा करने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी थी. लेकिन, सभी ने मोहलत देने से मना कर दिया.

बेटा-पत्नी घर में ही थे
आगे बताया, इसी बीच घर के भीतर उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और खुद को गोली मार ली. गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा कि घटना के समय घर में हेमंत की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे, जो अचानक हुई इस वारदात से सदमे में हैं. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और हेमंत को घर से 200 मीटर दूर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. फॉरेन्सिक अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हथियार सहित अन्य सबूतों को कब्जे में लिया. पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या मान रही है. हालांकि बैंक की टीम द्वारा की जा रही कुर्की कार्रवाई के समय हुई इस घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है. पुलिस परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें