अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

टी20 विश्व कप 2026 : भारत की पाकिस्तान पर जीत से देश में खुशी की लहर

Share

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से पीट दिया. 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन बनाकर सिमट गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप ए से सुपर-8 में एंट्री मार ली है. मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था. बल्लेबाजी में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रनों की पारी खेली. इस तरह टी20 विश्व कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर भी बना.बल्लेबाजी दमदार खेला दिखाने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी धूम मचाई. भारतीय टीम के लिए मैच में सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा तिलक वर्मा और कुलदीप यादव के खाते में एक-एक विकेट आया.

गृहमंत्री अमित शाह ने दी टीम इंडिया को बधाई

पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत के बाद गृहमंत्री ने अमित शाह ने बधाई देते कहा,  “फॉर्मेट, जगह और तारीख बदलेगा, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रिजल्ट नहीं.”

पाकिस्तान पर जीत के बाद माइकल वॉन ने भारतीय टीम को सराहा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि मैदान पर टीम इंडिया का खौफ देख पाकिस्तानी टीम घुटने टेक देता है. भारत खेल के हर क्षेत्र में पाकिस्तान से आगे है. दबाव झेलने की उनकी मानसिक शक्ति का कोई मुकाबला नहीं.

ब्लैक कार में मुंह छिपाकर निकले मोहसिन नकवी

भारत से हारने के बाद मुंह छिपाकर भागे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी.

कोलंबो की सड़कों पर झूम रहे हैं भारतीय सपोर्टर

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद टीम इंडिया के फैंस का कोलंबो की सड़कों पर लगा जमावड़ा.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें