अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एयरपोर्ट जा रहे थे शिवराज, वीआईपी रोड पर अचानक रुका काफिला

Share

भोपाल. वीआईपी रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसे के बाद उस समय मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रुकवाकर घायल व्यक्ति की मदद की. जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह अपने आवास से एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना दिखाई दी. बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था. स्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और घायल का हालचाल जाना. उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों से तुरंत राहत की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. काफिले में शामिल एक वाहन से घायल को तत्काल अस्पताल रवाना किया गया. शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और उसके उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो. इस दौरान कुछ देर के लिए वीआईपी रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ. मंत्री के इस कदम की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की. 

आवास से एयरपोर्ट जा रहे थे शिवराज
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आवास से एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी वीआईपी रोड के चेतक ब्रिज इलाके में उन्हें रास्ते पर भीड़ दिखी। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और घायल के पास गए। उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। मंत्री चौहान ने घायल को सुरक्षाकर्मी और आसपास खड़े लोगों की मदद से गाड़ी में बैठाया और साथ मौजूद लोगों को उसके साथ अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।

एक एक्स यूजर पोस्ट किया वीडियो
जब शिवराज सिंह चौहान घायल की मदद कर रहे थे तभी किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘यह हैं वास्तविक जन नायक, भोपाल एयरपोर्ट जाते समय रास्ते शिवराज सिंह चौहान ने  एक्सीडेंट में घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने और समुचित इलाज के निर्देश दिए।’

लगातार चर्चा में हैं शिवराज
बता दें कि, इन दिनों शिवराज सिंह चौहान काफी चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि, ‘मेरा स्वागत फूल या श्रीफल से करने की आवश्यकता नहीं है। अगर मेरा स्वागत करना हो तो एक पेड़ लगाकर आना और उसकी तस्वीर लेकर आना। मुझे इसी से बहुत खुशी होगी।’

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें