अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया:आज साल पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण; अमेरिकी हमलों के बीच ईरान का पलटवार जारी; देश में 90 दिन के लिए अलर्ट

Share

आज: साल 2026 का पहला चंदग्रहण आज, होली के चलते शेयर बाजार रहेगा बंद,राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस स्थानीय उम्मीदवारों को देगी वरीयता; मस्कट के लिए आज से एअर इंडिया की उड़ान,नेपाल में चुनाव सामग्री ले जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत; टेक्सास बार पर फायरिंग, दो की मौत

आज 3 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। मंगलवार को साल का पहला चंदग्रहण लगने वाला है। वहीं , होली के मौके पर शेयर बजार बंद रहेगा। 

साल का पहला चंद्रग्रहण

मंगलवार को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण उत्तर-पूर्व भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों को छोड़कर भारत के अधिकांश जगहों पर दिखाई देगा। चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 3:20 मिनट पर शुरू होगा और वहीं, समाप्ति समय शाम 6:48 मिनट है।

आज शेयर बाजार रहेगा बंद 
होली के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी सुबह के सेशन में बंद रहेगा। हालांकि, निवेशकों के लिए शाम का सेशन खुला रहेगा। 

पूरे दिन नहीं होंगे राम लला के दर्शन
होली के एक दिन पहले मंगलवार को चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसे में सुबह 6:20 बजे से मठ-मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। इसलिए तीन मार्च को पूरे दिन श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं होंगे। शाम को 07 बजे फिर दर्शन शुरू होगा।

आज के दिन हुआ था जमशेद टाटा का जन्म 

आज के दिन साल 1839 में जमशेदजी टाटा  का जन्म हुआ था।  उन्हें भारतीय उद्योग जगत का पितामह भी माना जाता है। उन्होंने ही भारत में उद्योगों को स्थापित करने की शुरुआत की थी। टाटा समूह के टाटा स्टील, टाटा होटल्स और हाइड्रोपावर बिजनेस की शुरुआत की थी। 

श्रीलंका की टीम पर हुए हमले के 17 साल
3 मार्च 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंका की क्रिकेट टीम मैच खेलने जा रही थी। इस दौरान उनकी बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं। श्रीलंका की टीम दोनों देशों के बीच खेली जा रही शृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के लिए स्टेडियम की तरफ जा रही थी। तभी यह घटना हुई थी। इसके बाद से मैच रद्द कर दिया गया।

देश के अधिकांश हिस्सों में यह अलौकिक दृश्य चंद्रमा उदय के समय अपने अंतिम चरण में नजर आएगा, वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आकाश में पूर्ण अवस्था की अंतिम झलक भी देखी जा सकेगी। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लालिमा से आच्छादित होकर रक्तिम नारंगी आभा में दमकेगा, एक ऐसा मोहक दृश्य जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इस्राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले और तेज कर दिए हैं, जिसके चलते वैश्विक राजनीति में हलचल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मार्च से मई 2026 के हॉट वेदर सीजन के लिए जारी अपने ताजा पूर्वानुमान में संकेत दिया है कि अगले 90 दिन के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में इस बार गर्मी सामान्य से अधिक रह सकती है।

तेहरान पर अमेरिकी हमले का मकसद: रुबियो बोले- स्कूल और नागरिक नहीं

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर किए जा रहे सैन्य कार्रवाई और फिर ईरान की जवाबी हमले ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिकी सैन्य अभियान के लक्ष्य पर जोर दिया। रुबियो ने बताया कि अमेरिका का ईरान पर हमला किसी स्कूल या नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए नहीं है।

साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, किस देश में कब दिखेगा?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

देश के अधिकांश हिस्सों में यह अलौकिक दृश्य चंद्रमा उदय के समय अपने अंतिम चरण में नजर आएगा, वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आकाश में पूर्ण अवस्था की अंतिम झलक भी देखी जा सकेगी। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लालिमा से आच्छादित होकर रक्तिम नारंगी आभा में दमकेगा, एक ऐसा मोहक दृश्य जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: सावधान! तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मार्च से मई 2026 के हॉट वेदर सीजन के लिए जारी अपने ताजा पूर्वानुमान में संकेत दिया है कि अगले 90 दिन के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में इस बार गर्मी सामान्य से अधिक रह सकती है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, कई क्षेत्रों में लू के दिनों में इजाफा और मार्च में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने राज्य सरकारों और आम नागरिकों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है।

ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप, मेलानिया ने की सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। यह अपने आप में ऐतिहासिक घटना रही क्योंकि वह किसी भी विश्व नेता की पहली पत्नी हैं जिन्होंने सुरक्षा परिषद की कुर्सी संभाली। अमेरिका मार्च महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना है, इसलिए यह मौका उन्हें मिला। बैठक का विषय था, ‘संघर्ष के समय बच्चों, तकनीक और शिक्षा’। मेलानिया ट्रंप ने कहा कि शिक्षा शांति और सहनशीलता बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने इस मुद्दे को हमेशा अपनी प्राथमिकता बताया है।

टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति जहां एक ओर दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में अब ट्रंप को उनकी टैरिफ को लेकर दोहरा झटका लगा है, जहां एक ओर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी टैरिफ को अवैध बताते हुए पूरी तरह से रद्द करने का फैसला सुनाया था। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका की संघीय अदालत ने भी ट्रंप प्रशासन की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें प्रशासन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पिछले महीने अवैध घोषित किए गए टैरिफ का रिफंड देने की प्रक्रिया को धीमा करना चाहता था।

पश्चिम एशिया में तनाव: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

इस्राइल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते उड़ान सेवाएं ठप हो गईं, लाखों यात्री फंसे रहे। इसी बीच अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे घर लौटने की राह आसान हुई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए उड़ानें कई दिनों की रुकावट के बाद अब उड़ान भर रही हैं।

अमेरिकी हाउस कमेटी ने जारी की क्लिंटन दंपत्ति से पूछताछ की रिकॉर्डिंग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

अमेरिका की एक हाउस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बयान के वीडियो सार्वजनिक कर दिए हैं। यह बयान कुख्यात वित्त कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में लिए गए थे। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण के गंभीर आरोप थे। 

जीत के जश्न में सैमसन से हुई बड़ी गलती, विजयी चौका लगाते ही मैदान पर फेंका हेलमेट!

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

भारत को टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की मुश्किल में फंस सकते हैं। सुपर-8 मुकाबले में रविवार को उनसे ऐसी गलती हो गई जिस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कार्रवाई कर सकता है। बता दें कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में अहम मुकाबला खेला गया। इस दौरान सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को पांच विकेट से जीत दिलाई और टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलवाया। 

मंडे टेस्ट में पास या फेल ‘द केरल स्टोरी 2’? जानिए चौथे दिन का कलेक्शन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ विवादों और विरोधों के बीच 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की थी। फिर वीकएंड पर कमाई में इजाफा देखा गया। आज चौथे दिन यानी सोमवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है?

बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd March 2026 Updates on amar ujala

आगामी चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा करने के लिए शुल्क में बढ़ोतरी करने की तैयारी है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस स्थानीय उम्मीदवारों को देगी वरीयता; मस्कट के लिए आज से एअर इंडिया की उड़ान

कांग्रेस ने तय किया है कि वह राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हिमाचल में स्थानीय उम्मीदवारों को वरीयता देगी। राज्यसभा चुनावों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक मनु सिंघवी इकलौता उम्मीदवार होंगे, जिन्हें तेलंगाना से फिर से राज्यसभा के चुनावी समर में पार्टी हाथ का साथ देगी। महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों के नामों को लेकर विस्तार से चिंतन के बाद मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है।

दरअसल, पिछले राज्यसभा चुनावों में हिमाचल में बाहरी बनाम स्थानीय के मुकाबले में बहुमत के बाद भी मुंह खाने के बाद इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही। इस क्रम में पार्टी ने पहले चुनावी राज्यों के साथ बैठक की। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने बैठक की और आज एक दौर की चर्चा की है। इस कारण कहा जा रहा कि हिमाचल से प्रतिभा सिंह और आनंद शर्मा का नाम है। इनमें आनंद के चुने जाने की अधिक संभावना है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव का एलान किया है।

एक वोट से ही सही, लेकिन जीतूंगी जरूर- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर से चाहे एक वोट से ही सही जीतें, लेकिन जीतेंगी जरूर। होली कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में ममता ने एसआईआर के बाद मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम कटने पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि कई वास्तविक मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए हैं। भवानीपुर सीट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में करीब 2.6 लाख मतदाता हैं, लेकिन बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। अंतिम सूची में 47 हजार से अधिक नाम कटे हैं और 14 हजार से ज्यादा नाम अब भी विचाराधीन श्रेणी में हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया।

बंगाल सरकार ने सीमा पर बाड़बंदी के लिए भू-हस्तांतरण प्रस्ताव को दी सैद्धांतिक मंजूरी
पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा पर बाड़बंदी के लिए केंद्र को 105 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। लंबे समय से भू-हस्तांतरण का मामला लंबित है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि एक मंत्रिस्तरीय समूह ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक की और सैद्धांतिक रूप से भू- हस्तांतरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार बांग्लादेश सीमा के 17 किलोमीटर लंबे हिस्से पर बाड़ लगाने की योजना बना रही है। इसके लिए उसने राज्य सरकार से जमीन मांगी थी। बीएसएफ को भी इस क्षेत्र में नौ सीमा चौकियों के निर्माण के लिए जमीन की आवश्यकता है। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद सीमा बाड़बंदी और चौकियों के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।

टीडीबी सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर कोर्ट में देगा हलफनामा
सबरीमाला मंदिर के पहाड़ी तीर्थस्थल में मासिक धर्म वाली उम्र की महिलाओं के प्रवेश से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के विचार करने के दौरान ही त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) वहां की मौजूदा परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए अदालत में हलफनामा दाखिल करेगा। टीडीबी के अध्यक्ष के जयकुमार ने सोमवार को मीडिया से कहा कि हलफनामा दाखिल करने के मामले पर बोर्ड की बैठक में चर्चा हुई और प्रचलित परंपरा को बनाए रखने का फैसला लिया गया। सबरीमाला में प्रचलित प्रथा के मुताबिक, भगवान अयप्पा मंदिर में मासिक धर्म यानी पीरियड्स वाली महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। जयकुमार ने आगे कहा कि इस मामले पर बोर्ड में कोई मतभेद नहीं है। टीडीबी का गठन मंदिर और उसकी परंपराओं की रक्षा को अनिवार्य बनाने वाले नियमों के तहत किया गया है।

सबरीमाला सोना चोरी टीडीबी के पूर्व सदस्य की जमानत याचिका खारिज
केरल की कोल्लम की एक अदालत ने सोमवार को सबरीमाला सोना चोरी से जुड़े दो मामलों में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के एक पूर्व सदस्य की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोल्लम सतर्कता अदालत के न्यायाधीश मोहित सीएस ने आरोपी केपी शंकर दास के चिकित्सकीय रिकॉर्ड की जांच के बाद उनकी याचिका खारिज की। आरोपी की ओर से पेश वकील के मुवक्किल दास को सेहत से जुड़ी दिक्कतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय आधार पर ही उन्होंने जमानत मांगी थी, लेकिन अदालत ने अनुरोध खारिज कर दिया।

केरल हाईकोर्ट के सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को मिली पदोन्नति
केंद्र सरकार ने केरल हाईकोर्ट के सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। कानून मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, जस्टिस मुल्लापल्ली अब्दुल अजीज अब्दुल हकीम, जस्टिस श्याम कुमार वडक्के मुदावक्कट, जस्टिस हरिशंकर विजयन मेनन, जस्टिस मनु श्रीधरन नायर, जस्टिस ईश्वरन सुब्रमणि, जस्टिस मनोज पुलम्बी माधवन, और जस्टिस मरक्कपराम्बिल भार्गवन स्नेहलता को पदोन्नत किया गया है।

मस्कट के लिए एअर इंडिया की उड़ान आज से
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि वह 3 मार्च से मस्कट के लिए अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेगी। इंडिगो भी जेद्दा से तीन मार्च को 10 उड़ानें शुरू करने की जानकारी दी है। एअर इडिया एक्सप्रेस ने बताया कि मस्कट से दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली के लिए निर्धारित उड़ानें संचालित की जाएंगी। मस्कट से पहली उड़ान तिरुचिरापल्ली के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह 10:25 बजे रवाना होगी।

भारत में ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों पर नजर रखने के निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों के भड़काऊ बयानों पर नजर रखें, जो ईरान पर इस्राइल-अमेरिका के हमले के बाद हिंसा का कारण बन सकते हैं।
अधिकारियों के अनुसार, सभी राज्यों को भेजे गए पत्र में मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चरमपंथियों तथा वैश्विक आतंकवादी समूहों के सोशल मीडिया खातों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा है। मंत्रालय ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि कोई भी कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है, क्योंकि वैश्विक घटनाओं का देश में भी असर पड़ सकता है। पत्र में राज्यों से अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित अमेरिका व  इस्राइल के वाणिज्य दूतावासों, दूतावासों व अन्य राजनयिक कार्यालयों के साथ-साथ अन्य संस्थाओं की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है।

भारत हमेशा दुनिया में चाहता है शांति- आरएसएस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर गहरी चिंता जताते हुए शांति कायम करने का रास्ता निकालने पर जोर दिया है। पत्रकार होली मिलन समारोह में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा कि भारत हमेशा दुनिया में शांति चाहता है। युद्ध नहीं होना चाहिए, युद्ध हो तो सच्चाई के लिए हो। अपने-अपने स्वार्थों को साधने के लिए युद्ध नहीं होना चाहिए। उन्होंने होली के त्योहार के दौरान मध्य पूर्व में युद्ध के कारण फंसे भारतीय नागरिकों के लिए चिंता भी जाहिर की। अंबेकर ने कहा कि भारत का रुख इस संदर्भ में हमेशा से साफ रहा है। हमने कभी नहीं चाहा की युद्ध हो। भारत चाहता है कि इस विवाद का शांति से हल निकले तो अच्छा। इस दौरान उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन कार्यक्रम को देश और समाज के हित में बताया। उन्होंने कहा कि शताब्दी समारोह में संघ का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों तक अपनी विचारधारा को पहुंचाने का है।

सरकार के रुख का समर्थन
ईरान के खिलाफ इस्राइल और अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई पर भारत के रुख का संघ ने समर्थन किया। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि अब भारत उस स्थिति में पहुंच गया है, जब वह ऐसी परिस्थितियों में अपने लिए निर्णय ले सकता है। वर्तमान में कई ताकतवर देश भी अपने लिए निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। विदेश नीति में बड़े परिवर्तन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपने हित में निर्णय लेता है। जो हमारे साथ है, हम उसके साथ खड़े रहेंगे।

नेपाल में चुनाव सामग्री ले जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत; टेक्सास बार पर फायरिंग, दो की मौत

नेपाल में 5 मार्च के चुनाव के लिए चुनाव सामग्री और कर्मचारियों को ले जा रही एक गाड़ी सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना रामेचाप जिले के देउराली में हुई, जब मिनी ट्रक सड़क से उतरकर 150 मीटर गहरी ढलान पर गिर गया। इसमें एक पुलिसकर्मी और एक शिक्षक की मौत हुई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को बाद में हवाई मार्ग से काठमांडू ले जाया गया।

अमेरिका के टेक्सास में एक बार गोलीबारी, दो की मौत

अमेरिका में टेक्सास के एक बार के बाहर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या और 14 को घायल कर दिया। पुलिस और एफबीआई के अनुसार, 53 वर्षीय संदिग्ध नडियागा डायग्ने पहले किसी जांच या रडार पर नहीं था। हमलावर ने ईरानी झंडे वाले कपड़े पहने थे और हमला उस समय हुआ जब बार और आसपास के इलाके में लोग मौजूद थे। मामले की जांच संभावित आतंकवादी कार्रवाई के तौर पर की जा रही है।

साहित्य के जरिये भारतीय छात्र जानेंगे रूसी सर्दी का मिजाज
रूस के एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क ने भारतीय छात्रों के लिए साहित्यिक ग्रंथों में रूसी सर्दी विषय पर एक विशेष टेलीब्रिज आयोजित किया। मॉस्को स्थित विदेशी साहित्य पुस्तकालय से संचालित होने वाले इस कार्यक्रम में भारत के 9 राज्यों के 13 शहरों की 14 यूनिवर्सिटीज के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इनमें दिल्ली, पुणे, हैदराबाद और कोल्हापुर जैसे शहरों के संस्थान शामिल हैं। यह आयोजन मॉडर्न रशियन प्रोजेक्ट के तहत रशियन हाउस (नई दिल्ली) के सहयोग से किया जा रहा है।

पाकिस्तान में भारी हिंसा के बाद सेना तैनात, अब तक 26 की मौत
ईरान पर अमेरिकी और इस्राइली हमलों के विरोध में पाकिस्तान में भड़की हिंसा ने उग्र रूप ले लिया है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सोमवार को उत्तरी क्षेत्र गिलगित-बाल्टिस्तान में सेना तैनात कर दी और देशभर में सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

शिया बहुल स्कार्दू में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के कार्यालय में आग लगा दी थी, जिसके बाद हुई झड़पों में एक सैनिक समेत 14 लोग मारे गए। कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की बाहरी दीवार तोड़ दी, जहां 10 लोगों की मौत हुई। वहीं, राजधानी इस्लामाबाद में भी दो लोगों की जान गई है। गिलगित-बाल्टिस्तान के सूचना मंत्री गुलाम अब्बास ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना को बुलाया गया है और गिलगित एवं स्कार्दू में तीन दिनों का कर्फ्यू लगाया गया है। प्रदर्शनकारी हवाई हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं। प्रशासन ने अमेरिकी मिशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है, फिर भी कई शहरों में तनाव बरकरार है।

क्यूबा में 10 पनामा के नागरिक गिरफ्तार
राजधानी हवाना में क्यूबा सरकार ने 10 पनामा के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सरकार का कहना है कि ये लोग देश के खिलाफ “उकसाने वाला प्रचार” फैलाने आए थे। क्यूबा के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, इन लोगों को पैसे देकर द्वीप में भेजा गया था ताकि वे सरकार विरोधी संदेश वाले पोस्टर और साइन बोर्ड बनाएं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर माना कि काम पूरा होने के बाद उन्हें वापस लौट जाना था और हर व्यक्ति को 1,000 से 1,500 डॉलर तक मिलने थे। इससे कुछ दिन पहले क्यूबा के समुद्री क्षेत्र में अमेरिका से आए हथियारबंद लोगों की नाव पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। क्यूबा ने इसे आतंक फैलाने की साजिश बताया है और मामले की जांच जारी है।

रवांडा की सेना और चार बड़े अधिरकारियों अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध
अमेरिका ने रवांडा की सेना और उसके चार बड़े अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। आरोप है कि रवांडा, कांगो में सक्रिय एम23 विद्रोही समूह की मदद कर रहा है। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इस संघर्ष से लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। हालांकि रवांडा ने इन आरोपों को गलत बताया है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि शांति समझौते का पालन नहीं हुआ तो और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

‘एल मेंचो’ का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मेक्सिको के सबसे खतरनाक माने जाने वाले ड्रग माफिया सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांतेस उर्फ ‘एल मेंचो’ को सोमवार को ग्वाडलहारा के पास जापोपान शहर के एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया। उसे सुनहरे रंग के ताबूत में पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया। अंतिम यात्रा में दर्जनों लोग शामिल हुए। धूप वाले दिन भी कई लोग काले छाते लेकर पहुंचे और ‘बांदा’ नाम का पारंपरिक मैक्सिकन संगीत बजाया गया सरकारी अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से दफन की जगह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। पिछले एक हफ्ते से इलाके में भारी सुरक्षा तैनात थी। बताया गया कि एल मेन्चो को मैक्सिकन सेना ने पकड़ने की कोशिश के दौरान मार गिराया था। गोलीबारी में उसे सीने, पेट और पैरों में कई गोलियां लगी थीं। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद करीब 20 राज्यों में हिंसा भड़क उठी और 70 से ज्यादा लोगों की जान गई। सरकार का कहना है कि कार्टेल के बाकी बड़े सदस्यों के खिलाफ अभियान जारी है। मेक्सिको में बड़े ड्रग माफियाओं के अंतिम संस्कार अक्सर गुप्त रखे जाते हैं, ताकि उनके समर्थक उन्हें ‘किंवदंती’ न बना सकें।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें