अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तेहरान में होगा बड़ा विदाई समारोह अली खामेनेई का ,मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Share

ईरान ने मंगलवार को ऐलान किया कि सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनेई, जो US-इजराइल हमले में शहीद हो गए थे, उनको मशहद में दफनाया जाएगा. ईरानी एजेंसी ने बताया कि समारोह आयोजित करने वाली कमेटी राजधानी तेहरान में सैय्यद खामनेई के लिए एक बड़ी पब्लिक विदाई का इंतजाम करने पर काम कर रहे हैं.

कमेटी ने बयान में ये भी जानकारी दी कि सैय्यद अली खामेनेई को उनकी आखिरी वसीयत के मुताबिक मशहद में इमाम रजा पवित्र दरगाह पर इमाम अली इब्न मूसा अल-रिदा की दरगाह के पास दफनाया जाएगा. बता दें अली खामेनेई का जन्म 19 अप्रैल 1939 को मशहद में ही हुआ था. मशहद ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और मुख्य रूप से धार्मिक महत्व के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. मशहद का अर्थ शहीद की जगह है. मशहद में शिया इस्लाम के आठवें इमाम इमाम अली अल-रज़ा की कब्र मौजूद है.

दफन की तारीख अभी फाइनल नहीं
ईरान पर हमले को 5 दिन हो गए हैं, लेकिन ईरान अभी भी हमलों का सामना कर रहा है और जवाबी कार्रवाई जारी रखे हुए है. बयान में बताया गया कि समारोह की डिटेल्स जैसे ही फाइनल होंगी, संबंधित अधिकारी उन्हें अनाउंस करेंगे.

इस बीच ईरान ने पिछले शनिवार सुबह शुरू हुए US-इज़राइली हमले का बदला लेने के लिए खाड़ी इलाके में और इजराइली-अमेरिकी ठिकानों पर लगातार चौथे दिन भी हमले जारी रखे.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें