अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तेल बेचने वाले इन टॉप-5 देशों पर हो रही है नोटों की बारिश

Share

दुनियाभर की गाड़ियों, फैक्ट्रियों और अर्थव्यवस्था को चलाने में तेल का सबसे बड़ा हाथ है. कई तेल देश बेचकर मालमाल हो रहे हैं. आइए जानते हैं दुनिया के टॉप-5 तेल निर्यातक देशों के बारे में.

 तेल सिर्फ ईंधन भर नहीं है, बल्कि कई देशों की आर्थिक ताकत और कमाई का बड़ा जरिया भी है. ग्लोबल पॉलिटिक्स से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कच्चे तेल की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है. यही वजह है कि जिन देशों के पास बड़े तेल भंडार हैं, वे तेल निर्यात करके भारी कमाई करते हैं. वहीं, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल प्रोड्यूसर है, इसलिए जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो हम बहुत पैसा कमाते हैं.”

ये हैं 2025 के टॉप तेल एक्सपोर्टर देश (सोर्स- World Population Review)

  • 1. सऊदी अरब- जब भी तेल की बात आती है, सऊदी अरब का नाम सबसे ऊपर आता है. सऊदी की सरकारी कंपनी ‘अरामको’ दुनिया की सबसे मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में से एक है. दुनिया का ‘ऑयल किंग’ कहे जाने वाला सऊदी अरब हर दिन लगभग 60 लाख बैरल तेल एक्सपोर्ट करता है.
  • 2. रूस- दूसरे नंबर पर रूस है, जो रोज करीब 45 लाख बैरल तेल निर्यात करता है. पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस का तेल कई देशों तक पहुंचता है.
  • 3. अमेरिका- तीसरे स्थान पर अमेरिका है, जो करीब 41 लाख बैरल प्रतिदिन तेल निर्यात करता है. आधुनिक तकनीक जैसे शेल ऑयल और टाइट-ऑयल ड्रिलिंग की मदद से अमेरिका ने पिछले कुछ सालों में अपने प्रोडक्शन और निर्यात दोनों में तेजी से बढ़ोतरी की है.
  • 4. कनाडा- चौथे नंबर पर कनाडा है. यह देश रोज करीब 36 लाख बैरल तेल निर्यात करता है. यहां के भारी कच्चे तेल और बिटुमिनस सैंड्स से मिलने वाला तेल उत्तर अमेरिका के साथ-साथ दूसरे देशों की जरूरतें भी पूरी करता है.
  • 5. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)- पांचवें स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात है, जो रोज करीब 27 लाख बैरल तेल निर्यात करता है. मजबूत बंदरगाह और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से यूएई ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अहम भूमिका निभाता है.

2023 में दुनिया के टॉप तेल उत्पादक देश (सोर्स-eia.gov)

देशरोजाना उत्पादन (मिलियन बैरल)दुनिया के कुल उत्पादन में हिस्सा
अमेरिका21.9122%
सऊदी अरब11.1311%
रूस10.7511%
कनाडा5.766%
चीन5.265%

सप्लाई में टॉप-5 देश (सोर्स- iea.org)
नीचे दिखाई गई तेल सप्लाई में कच्चा तेल और रिफाइंड तेल दोनों शामिल हैं. इसमें हर देश का कुल तेल उत्पादन और आयात जोड़ा गया है, जबकि जो तेल निर्यात किया गया है या स्टोर्ड में रखा गया है, उसे इसमें से घटा दिया गया है.

1.अमेरिका31889337 टीजे
2.चीन30804260 टीजे
3.भारत11345640 टीजे
4.सऊदी अरब6435620 टीजे
5.रूस6321447 टीजे

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें