अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इजरायल में ईरानी मिसाइलें मचा रही हैं तबाही!

Share

इजरायल के लेबनान बॉर्डर से सटे इलाके में ईरान मिसाइल से धुआं-धुआ मचा दिया है. इस क्षेत्र में ईरान की ओर से दागे गए बैलिस्टिक मिसाइल ने न केवल जमीन पर गहरा गड्ढा कर दिया, बल्कि आसपास की ऊंची इमारतों और गाड़ियों को भी मलबे में तब्दील कर दिया है. न्यूज़18 इंडिया की टीम ने ग्राउंड जीरो से दिखाया कि कैसे इजराइली प्रशासन और डिफेंस फोर्सेस (IDF) तुरंत तबाही वाले स्थानों पर पहुंचकर मलबे को हटाने और खतरनाक हो चुकी इमारतों को गिराने में जुटे हैं. हालांकि अमेरिका का दावा है कि ईरान की ताकत कम हुई है, लेकिन धरातल पर ईरान और हिज्बुल्लाह के दोतरफा हमलों ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ईरान के मिसाइल हमलों ने इजरायल में जमकर तबाही मचाई है। इन हमलों में इजरायल के कई शहरों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं। इनके अलावा सात लोगों के लापता होने की खबर है। हमले के बाद इजरायल से आ रही तस्वीरों में गाजा की तरह मंजर नजर आ रहा है। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने रात भर हुए ईरानी मिसाइल हमलों में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हर्जोग ने इसे ‘बहुत दुखद और मुश्किल सुबह’ बताया है।ईरान की मिसाइलों ने इजरायल में मचाई तबाही, कम से कम 10 की मौत और 200 से ज्यादा घायल, गाजा की तरह दिख रहा मंजर

ईरान की मिसाइलों ने इजरायल में मचाई तबाही, कम से कम 10 की मौत और 200 से ज्यादा घायल, गाजा की तरह दिख रहा मंजर

हर्जोग ने लिखा, ‘बैट याम, तमरा और अन्य इलाकों में नागरिक आबादी पर ईरानी हमलों में शनिवार रात हमारी बहनों और भाइयों की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हुए। मैं पीड़ित परिवारों के साथ इस शोक में शामिल हूं। मैं इस भयानक नुकसान का शोक मनाता हूं। मैं घायलों के ठीक होने और लापता लोगों को खोजने के लिए प्रार्थना करता हूं। हम एक साथ शोक मनाएंगे। हम एक साथ जीतेंगे

ईरान के मिसाइल हमलों ने इजरायल में जमकर तबाही मचाई है। इन हमलों में इजरायल के कई शहरों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं। इनके अलावा सात लोगों के लापता होने की खबर है। हमले के बाद इजरायल से आ रही तस्वीरों में गाजा की तरह मंजर नजर आ रहा है। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने रात भर हुए ईरानी मिसाइल हमलों में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हर्जोग ने इसे ‘बहुत दुखद और मुश्किल सुबह’ बताया है।ईरान की मिसाइलों ने इजरायल में मचाई तबाही, कम से कम 10 की मौत और 200 से ज्यादा घायल, गाजा की तरह दिख रहा मंजर

ईरान की मिसाइलों ने इजरायल में मचाई तबाही, कम से कम 10 की मौत और 200 से ज्यादा घायल, गाजा की तरह दिख रहा मंजर

हर्जोग ने लिखा, ‘बैट याम, तमरा और अन्य इलाकों में नागरिक आबादी पर ईरानी हमलों में शनिवार रात हमारी बहनों और भाइयों की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हुए। मैं पीड़ित परिवारों के साथ इस शोक में शामिल हूं। मैं इस भयानक नुकसान का शोक मनाता हूं। मैं घायलों के ठीक होने और लापता लोगों को खोजने के लिए प्रार्थना करता हूं। हम एक साथ शोक मनाएंगे। हम एक साथ जीतेंगे।’

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें