अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया:राज्यसभा चुनाव में NDA ने जीतीं नौ सीटें; पाकिस्तान ने किया काबुल में बड़ा हमला, 400 लोगों की मौत

Share

आज: उद्योग की परिभाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नौ जज करेंगे सुनवाई, सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा

आज 17 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। इस दिन सुप्रीम कोर्ट में उद्योग की परिभाषा को लेकर सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 

उद्योग की परिभाषा पर सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द की परिभाषा के विवादास्पद मुद्दे पर सुनवाई शुरू करने वाला है। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली नौ न्यायाधीशों की पीठ करेगी। इस पीठ में न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भूयान, न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची, न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली शामिल हैं।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी पर सुनवाई

मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी चौथी स्टेटस रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत कर दी है।

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा

कांग्रेस नेता सचिन पायलट मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वे दोपहर 12.30 बजे भारत माता चौक, रायपुर ‘मरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित “विधानसभा घेराव” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे राजीव भवन, ‘प्रदेश कांग्रेस कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

 24 स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत

डाक विभाग मंगलवार को 24 स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत करेगा। इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में करेंगे।  24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत तत्काल और समयबद्ध शिपमेंट के लिए अगले दिन वितरण की गारंटी दी गई है। पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, 24 और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई परिवहन के माध्यम से सुनिश्चित डी+1 और डी+2 वितरण समय-सीमा प्रदान करेंगी।

देहरादून में पेंशनर्स संगठन का धरना-प्रदर्शन

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड धारक पेंशनर्स की लंबित समस्याओं और चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान न होने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के खिलाफ मंगलवार को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। दरअसल,अगस्त 2025 से फरवरी 2026 तक के चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण कई गंभीर बीमार पेंशनर्स आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

कल्पना चावला का जन्मदिन

आज कल्पना चावला का जन्मदिन है। उनका जन्म हरियाणा के करनाल में 17 मार्च 1962 को हुआ। उन्होंने पहली बार 1998 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। अपनी इस अंतरिक्ष यात्रा के दौरान कल्पना चावला ने 372 घंटे बिताए। उन्होंने  16 जनवरी 2003 को कोलंबिया फ्लाइट STS 107 से उड़ान भरी। लेकिन 1 फरवरी 2003 को कल्पना का अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। 

राज्यसभा चुनाव 2026 में क्रॉस वोटिंग ने सियासी समीकरण बदल दिए और एनडीए ने 9 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस और बीजद को एक-एक सीट मिली। उधर अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कथित हवाई हमले से तबाही मची है, तालिबान ने काबुल के एक अस्पताल पर बमबारी में 400 लोगों की मौत का आरोप लगाया है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान को परमाणु हथियार मिलना दुनिया के लिए खतरा होगा। वहीं मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18-20 मार्च के बीच कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

एनडीए ने जीतीं नौ सीटें; कांग्रेस और BJD के खाते में आई एक-एक सीट
बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की। बिहार में हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद राज्यसभा की पांचों सीटों एनडीए ने क्लीन स्वीप किया। ओडिशा में भाजपा ने तीन सीटें जीतीं, तो एक बीजद के खाते में गई। हरियाणा में एक सीट पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। 

बिहार में कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक के मतदान से दूरी बनाने के बाद एनडीए के चार उम्मीदवार सीएम नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, आरएलएम मुखिया उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर प्रथम वरीयता के मत के आधार पर जीत गए। पांचवें  प्रत्याशी शिवेश राम ने द्वितीय वरीयता के मत में बढ़त के आधार पर जीत हासिल कर ली। बिहार में नीतीश और नितिन को जीत के लिए आवश्यक प्रथम वरीयता के 41 मतों की तुलना में 44-44, ठाकुर व कुशवाहा को 42-42 मत मिले।

राज्यसभा चुनाव 2026 के नतीजे

राज्यसीटेंजीतने वाले उम्मीदवारहारने वाले उम्मीदवार
बिहार5नितिन नवीन (BJP), शिवेश राम (BJP), नीतीश कुमार (JDU), रामनाथ ठाकुर (JDU), उपेंद्र कुशवाहा (RLSM)अमरेंद्र धारी सिंह (RJD)
ओडिशा4मनमोहन सामल (BJP), सुजीत कुमार (BJP), दिलीप रे (निर्दलीय), संत्रुप्ता मिश्रा (BJD)दत्तेश्वर होता (BJD)
हरियाणा2संजय भाटिया (BJP), कर्मवीर बौद्ध (कांग्रेस)सतीश नांदल (निर्दलीय)

कहीं क्रॉस वोटिंग तो कहीं लापता विधायकों ने पलटी बाजी
राज्यसभा चुनाव में बिहार, ओडिशा और हरियाणा में क्रॉस वोटिंग, विधायकों के लापता रहने और कुछ दलों की ओर से मतदान से दूर रहने के कारण बाजी पलट गई। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन जहां फायदे में रहा, वहीं विपक्षी गठबंधन हाथ मलते रह गया। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें थी, लेकिन छह प्रत्याशी के मैदान में आने के बाद चुनाव कराना पड़ा। यहां चार सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत पहले तय थी, लेकिन भाजपा ने राजनीतिक गोटियां फिट करते हुए कांग्रेस और राजद के महागठबंधन से पांचवीं सीट भी झटक ली।

दरअसल, पांचवीं सीट जीतने के लिए एनडीए को 3 विधायकों की जरूरत थी, तो महागठबंदन को छह विधायकों की। ओवैसी की पार्टी के 5 और बसपा के एक विधायक ने महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन किया। इससे लगा कि महागठबंधन को एक सीट मिल जाएगी। लेकिन आखिरी वक्त में महागठबंधन के चार विधायक लापता हो गया। इनमें तीन कांग्रेस और एक राजद का विधायक शामिल था। इन चारों विधायकों ने वोट नहीं डाला। ये चार विधायक हैं फारबिसगंज से कांग्रेस के मनोज विश्वास, वाल्मिकीनगर से सुरेंद्र कुश्वाहा, मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह और ढाका से राजद के विधायक फैसल रहमान। इन विधायकों के वोट नहीं डालने से पांचवें प्रत्याशी का फैसला दूसरी वरीयता के वोट से हुआ।

ओडिशा में कांग्रेस के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। रमेश जैना, दसरथो गोमागो और सोफिया फिरदौस ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला। इनके क्रॉस वोटिंग से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे संसद के उच्च सदन पहुंच गए और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस ने बीजेडी को समर्थन देने की घोषणा की थी। लेकिन सोफिया फिरदौस ने कहा कि बीजेडी को समर्थन देने से पहले, विधायकों की राय नहीं ली गई थी, इसलिए उन्होंने अपने विवेक से फैसला किया।

हरियाणा में इनेलो ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस के एक विधायक परमवीर सिंह की वोट को अवैध करार दिया गया है जबकि दूसरे कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल जिसके खिलाफ आपत्ति थी उसे वैध करार दिया गया है। बीजेपी के विधायक अनिल विज की वोट पर कांग्रेस को आपत्ति थी उसे भी वैध करार दिया गया है। कांग्रेस की शिकायत के बाद नतीजे देर से घोषित किए गए। इनमें कांग्रेस आैर भाजपा को एक-एक सीट मिली है।

हरियाणा : 6 घंटे बाद मतगणना भाजपा-कांग्रेस को एक-एक सीट
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए मतदान के बाद कांग्रेस के दो विधायकों व भाजपा के मंत्री का वोट रद्द करने की मांग से उपजे विवाद के चलते मतगणना छह घंटे बाद रात साढ़े दस बजे शुरू हो सकी। रात एक बजे घोषित नतीजों में भाजपा के संजय भाटिया 29 मत व कांग्रेस के करमवीर बौद्ध 28 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल (26 मत) हार गए। 90 सदस्यीय विधानसभा में से 88 विधायकों ने वोट डाले। इनेलो के दो विधायकों ने वोट नहीं डाले। 5 मत रद्द हो गए। इससे जीत के लिए प्रथम वरीयता के 28 मतों की जरूरत रह गई।

इससे पहले, भाजपा की कांग्रेस के दो वोट रद्द करने की मांग के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आयोग से हस्तक्षेप की मांग की। आयोग ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज व कांग्रेस विधायक भरत बेनीवाल का वोट मान्य माना, पर कांग्रेस विधायक परमवीर का वोट रद्द कर दिया।

बिहार: बाहर मिला साथ, घर में फूट
बिहार में विपक्षी महागठबंधन को अपने प्रत्याशी की जीत के लिए एआईएमआईएम के पांच व बसपा के एक मत की जरूरत थी। लंबी खींचतान के बाद दोनों दलों का साथ तो मिला, मगर कांग्रेस के मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास व राजद के फैसल रहमान ने मतदान से दूरी बनाकर एनडीए की राह आसान कर दी। चार विधायकों के मतदान से दूर रहने से द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती अनिवार्य हो गई और भाजपा के शिवेश ने 202 मत हासिल कर जीत सुनिश्चित कर ली।

ओडिशा : भाजपा को तीन सीटें 11 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
ओडिशा में चार सीटों पर भाजपा उम्मीदवार मनमोहन सामल और सांसद सुजीत कुमार ने 35-35 वोट पाकर जीत हासिल की। बीजद के संतृप्त मिश्रा 31 वोट के साथ जीते। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे चौथी सीट पर दूसरी वरीयता के मताें से जीते। उन्हें और विपक्षी प्रत्याशी दत्तेश्वर होता को प्रथम वरीयता के 23-23 मत मिले। राज्य के सभी 147 विधायकों ने वोट डाले। भाजपा (79) के पास तीन निर्दलीयों समेत 82 वोट थे, पर उसे प्रथम वरीयता के 93 मत मिले। ओडिशा के इतिहास में पहली महिला मुस्लिम विधायक सोफिया फिरदौस सहित कांग्रेस के तीन व बीजद के आठ यानी कुल 11 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा को वोट दिया।

चुनाव में भाजपा ने सधे ढंग से अपने सभी उम्मीदवारों की जीत की पटकथा लिखी। नीतीश व नितिन के लिए जीत के लिए 44 वोट डलवाए। कुशवाहा-रामनाथ को प्रथम वरीयता का एक ज्यादा मत डलवाया। चूंकि भाजपा के रणनीतिकार विपक्षी प्रत्याशी को जीत के लिए जरूरी प्रथम वरीयता के 41 मत न मिलने के प्रति आश्वस्त थे, ऐसे में पार्टी ने दूसरी वरीयता के लिए अचूक रणनीति बनाई।

26 उम्मीदवार निर्विरोध जीते; NDA- विपक्ष को 13-13 सीटें मिलीं

राज्यकुल सीटेंNDA जीतीविपक्ष जीताNDA उम्मीदवारोंविपक्ष उम्मीदवारों
महाराष्ट्र761विनोद तावड़े (BJP), रामराव वडुकुटे (BJP), माया इवनाते (BJP), पार्थ पवार (NCP-अजित), ज्योति वाघमारे (शिवसेना-शिंदे), रामदास आठवले (RPI)शरद पवार (NCP-शरद)
तमिलनाडु624एम थंबीदुरई (AIADMK), अंबुमणि रामदास (PMK)तिरुची शिवा (DMK), जे रविंद्रन (DMK), एल के सुदीश (DMK), क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस)
पश्चिम बंगाल514राहुल सिन्हा (BJP)बाबुल सुप्रियो (TMC), राजीव कुमार (TMC), मेनका गुरुस्वामी (TMC), कोएल मलिक (TMC)
असम330जोगेन मोहन (BJP), तेरोस गोवाला (BJP), प्रमोद बोरो (UPPL)
तेलंगाना202अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस), वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)
छत्तीसगढ़211लक्ष्मी वर्मा (BJP)फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)
हिमाचल प्रदेश101अनुराग शर्मा (कांग्रेस)
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 March 2026 Updates on amar ujala

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी सेना पर काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाकर हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह बताया कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों की संख्या 400 है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 March 2026 Updates on amar ujala

आज से हरीश का पानी भी होगा बंद, नहीं दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट
एम्स में हरीश राणा को मंगलवार यानी आज से पानी भी देना बंद कर दिया जाएगा। इस तरह वे धीरे-धीरे इस दुनिया से अलविदा कहेंगे। सोमवार को मेडिकल कमेटी की बैठक हुई। जिसमें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। हरीश को कोई ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 March 2026 Updates on amar ujala

ट्रंप बोले- ईरान को परमाणु हथियार मिलना दुनिया के लिए बर्बादी
ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि कोई यह मानता है कि ईरान को परमाणु हथियार मिलने चाहिए, तो वह गलत है। उन्होंने कहा वे इसका इस्तेमाल एक घंटे या एक दिन के भीतर कर देंगे। वे इसका इस्तेमाल करेंगे और पूरे पश्चिम एशिया को तबाह कर देंगे, न कि सिर्फ इस्राइल को। ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि यदि ईरान को परमाणु हथियार मिल जाता है, तो दुनिया का एक बहुत बड़ा हिस्सा तबाह हो जाएगा और इसका इस्तेमाल लगभग तुरंत ही किया जाएगा।

 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 March 2026 Updates on amar ujala

कई राज्यों में 18-20 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट की है। हिमालयी क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर हिमपात और घाटियों व आसपास के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे आसपास के मैदानी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 18 से 20 मार्च के दौरान इन इलाकों में बारिश और तूफानी हवाओं के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 March 2026 Updates on amar ujala

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात चुनाव आयोग के अधिकारियों ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर चार शीर्ष राज्य अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर पर गहरी चिंता और आश्चर्य जताया। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उन्हें यह पत्र लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि 15 और 16 मार्च को आयोग ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के एकतरफा स्थानांतरण के निर्देश जारी किए। ममता बनर्जी ने कहा ऐसे व्यापक ट्रांसफर बिना किसी ठोस कारण, चुनाव से जुड़े किसी उल्लंघन या गलत आचरण के आरोप के बिना किए गए हैं।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 March 2026 Updates on amar ujala

नवरात्र पर वैष्णो देवी यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंध कड़े
आगामी 19 मार्च से शुरू होने जा रहे चैत्र नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कमर कस ली है। उपराज्यपाल के निर्देशों के बाद सीईओ सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर आरएफआईडी कार्ड प्रणाली का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 March 2026 Updates on amar ujala

ईरान ने कसा होर्मुज जलडमरूमध्य में शिकंजा
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया और इसके खत्म होने के कोई संकेत भी नहीं मिल रहे हैं। ईरान ने समुद्री परिवहन के लिए प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में शिकंजा और कस दिया है। इन घटनाक्रमों से वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंकाएं और अधिक बढ़ गई हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई के हवाले से तसनीम समाचार एजेंसी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुश्मन देशों के लिए बंद है, मित्र देशों के लिए नहीं। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 March 2026 Updates on amar ujala

आयुष्मान ने गाया ‘साड्डी गली’ का नया वर्जन, वायरल हो रहा वीडियो
एक्टर-सिंगर आयुष्मान खुराना ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने मशहूर गाने ‘साड्डी गली’ का एक नया वर्जन रिलीज किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आयुष्मान ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गिटार बजाते हुए इस नए वर्जन को गाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17 March 2026 Updates on amar ujala

विश्वकप में अपने प्रदर्शन और प्रशंसकों पर क्या बोले सैमसन?
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि छोटे शहर से आने वाला खिलाड़ी भी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चमक सकता है। दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में खुद सैमसन को भी अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा भरोसा नहीं था। 

नाइजीरिया में आत्मघाती हमलों में कई लोगों की मौत; नैरोबी में इमारत गिरने से चार की मौत

आपातकालीन सेवाओं ने न्यूज एजेंसी एपी को जानकारी दी कि सोमवार रात पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में कम से कम तीन जगहों पर आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया। इन हमलों में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए। उन्होंने संभावित आत्मघाती बम विस्फोटों का हवाला दिया।बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में तीन अलग-अलग स्थानों पर विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जहां नाइजीरिया के स्थानीय जिहादी समूह बोको हरम ने एक दशक से अधिक समय से विद्रोह छेड़ रखा है। मैदुगुरी में नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के संचालन प्रमुख सिराजू अब्दुल्लाही के अनुसार, ये बम विस्फोट एक स्थानीय बाजार और मैदुगुरी विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल के प्रवेश द्वार पर हुए।

अमेरिकी के साथ युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना शामिल
अमेरिका के गुआम स्थित एंडरसन एयरफोर्स बेस पर बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास सी ड्रैगन 2026 शुरू हो गया है। पनडुब्बी-रोधी अभ्यास में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान व न्यूजीलैंड के साथ भारतीय नौसेना का पी-8आई विमान शामिल है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शत्रु पनडुब्बियों को ट्रैक करने और नष्ट करने की साझा दक्षता बढ़ाना है। अभ्यास के दौरान सबसे सटीक प्रदर्शन करने वाले देश को ड्रैगन बेल्ट पुरस्कार दिया जाता है। वर्ष 2025 में यह खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। यह अभ्यास ऐसे समय में  हो रहा है जब दुनिया में रणनीतिक संकट की चुनौती है।

नैरोबी में एक इमारत ढहाने के दौरान कम से कम 4 लोगों की मौत
केन्या की राजधानी नैरोबी में सोमवार को एक नियोजित विध्वंस के दौरान एक इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सेना और अन्य संस्थानों के बचावकर्मी मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे थे। तस्वीरों में पीड़ितों को स्ट्रेचर पर मलबे से बाहर ले जाते हुए दिखाया गया। बयान में कहा गया है कि यह इमारत उन कई इमारतों में से एक थी, जिन्हें नैरोबी नदी पुनर्निर्माण परियोजना के तहत हटाने के लिए चिह्नित किया गया था।

आईसीई की हिरासत में एक अफगानिस्तानी व्यक्ति की मौत, अमेरिकी सेना के साथ करता था काम
अमेरिका के टेक्सास में एक अफगान अप्रवासी की अस्पताल में आव्रजन अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद मौत हो गई। मृतक के परिवार ने कहा कि उसे अमेरिकी सेना के साथ वर्षों तक काम करने के बाद उसके गृह देश से निकाला गया था। संघीय आव्रजन अधिकारियों ने मोहम्मद नजीर पक्त्यावल को अपराधी बताया, जिसे कथित तौर पर खाद्य स्टाम्प के धोखाधड़ीपूर्ण उपयोग और चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पक्त्यावल ने अपनी सैन्य सेवा का कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया था।

ब्राजील: फलस्तीन समर्थक स्थानीय लोगों से भिड़े तीन इस्राइली पर्यटक, पुलिस ने किया रिहा
ब्राजील पुलिस ने सोमवार को तीन इस्राइली पर्यटकों को रिहा कर दिया, जो इस सप्ताहांत देश के उत्तरपूर्वी हिस्से में स्थित एक समुद्रतटीय शहर के फलस्तीन समर्थक निवासियों के साथ हुई झड़प में शामिल थे। बाहिया राज्य पुलिस ने एक बयान में कहा कि 21 से 22 वर्ष की आयु के तीन पुरुषों ने अधिकारियों का अपमान किया और गिरफ्तारी का विरोध किया। इटाकारे 30,000 निवासियों का एक शहर है जो पूर्व इस्राइली सैनिकों के लिए एक पर्यटन स्थल बन गया है।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें