अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने फेंके पत्थर

Share

 इंदौर में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पत्थर और ईटों से हमला किया. इसके बाद ग्रामीण अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

इंदौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जब अवैध शराब को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर ही हमला हो गया, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम पर 10 से ज्यादा लोगों ने पत्थर फेंके.

अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी और सोमवार-मंगलवार की रात सिमरोड गांव के एक कच्चे मकान में छिपाई गई अवैध शराब पकड़ने गई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पर 10 से ज्यादा ग्रामीणों ने पत्थर फेंके, जिसमें सब-इंस्पेक्टर और एक आरक्षक घायल हो गए.

पथराव के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. अंधेरा होने की वजह से पुलिस की टीम पत्थर फेंकने वालों की पहचान नहीं कर सकी. ग्रामीणों ने अचानक से हमला किया, जिसके लिे पुलिसकर्मी बिल्कुल तैयार नहीं थे.

5 लाख रुपए की जब्त की गई शराब
डीएसपी की तरफ से बताया गया है कि पथराव की खबर मिलते ही पुलिस का अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया और आबकारी अधिनियम के तहत कुल 1,200 बल्क लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए है.

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव करने वाले 10 से ज्यादा लोगों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें