अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

29 स्लम बस्तियों में चलेगा स्वच्छता महाअभियान

Share

शिवनगर से हुई शुरुआत, 23 मार्च को स्लम कार्निवाल में होगा सम्मान

इंदौर। शहर को स्वच्छता में देशभर में अग्रणी बनाए रखने के उद्देश्य से “बस्ती बेमिसाल अभियान” का शुभारंभ मंगलवार को वार्ड 31 स्थित शिवनगर बस्ती से किया गया। यह अभियान 17 से 23 मार्च तक शहर की 29 स्लम बस्तियों में संचालित होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्वच्छ चौपाल के माध्यम से नागरिकों से संवाद कर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता में बस्तियों की अहम भूमिका शिवनगर, जो शत-प्रतिशत शौचालय युक्त बस्ती है, वहां रहवासियों के साथ कचरा संग्रहण एवं कचरे के पृथक्करण (सेग्रीगेशन) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता में बड़ी कॉलोनियों के साथ-साथ स्लम बस्तियों और जागरूक महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
रेड स्पॉट खत्म करने की अपील महापौर ने नागरिकों से गुटखा-तंबाकू के कारण बनने वाले “रेड स्पॉट” को समाप्त करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

Ramswaroop Mantri

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें