अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आईडीए बजट में 8 फ्लायओवर आरई-2 व नई टीपी स्कीम को किया शामिल

Share

इंदौर

आईडीए बजट की बोर्ड बैठक के पहले बुधवार को संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित बजट को लेकर चर्चा की। 500 करोड़ के लगभग के बजट प्रेजेंटेशन के बाद जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इसमें दो नए फ्लायओवर बनाने के अलावा आउटर रिंग रोड, गरीबों के लिए आवास इंटरनेशनल स्विमिंग पूल सहित अन्य को समायोजित कर बोर्ड में रखा जाएगा। इसके बाद ही बजट की वास्तविक राशि का आंकलन हो सकेगा। पिछले साल आईडीए ने 395 करोड़ का बजट पेश किया था लेकिन इस बार का बजट 500 करोड़ के लगभग रहेगा। सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने प्रेजेंटेशन के जरिए जनप्रतिनिधियों को बजट की रूपरेखा बताई। इसमें मुख्यमंत्री की घोषणा के आधार पर भंवरकुआं, आईटी पार्क, मूसाखेड़ी, खजराना, रोबोट चौराहा और रेडिसन पर फ्लाईओवर बनाए जाने, ट्रांसपोर्ट हब, इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल, छह टीपी स्कीम, आरई-2 के अलावा विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी।

मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी आई-2 को लेकर कहा यह शहर के लिए सबसे जरूरी सड़क है। इसे पूरा करना ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस पर संभागायुक्त ने कहा आरई-2 को चार हिस्सों में आईडीए बना रहा है जबकि बाकी हिस्सा निगम द्वारा जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा।

स्विमिंग पूल व गरीबों के आवास पर भी चर्चा
सांसद शंकर लालवानी ने पश्चिमी आउटर रिंग रोड बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जो एबी रोड, मांगलिया, सांवेर, उज्जैन रोड, एयरपोर्ट, देपालपुर रोड, धार रोड के साथ राऊ होते हुए फिर एबी रोड से मिले। इसके साथ ही रीगल, सुपर कॉरिडोर से दोपालपुर रोड और भौंरासला चौराहे पर भी फ्लायओवर बनाने की बात कही।

विधायक रमेश मेंदोला ने स्कीम 78 अरण्यनगर में 400 वर्ग फीट के घरों में रह रहे लोगों की समस्या उठाते हुए कहा उन्हें नक्शे तकनीकी त्रुटि के कारण नहीं मिल पाते हैं। आईडीए स्कीम 140 में 20 हजार रुपए वर्ग फीट की दुकानें और फ्लैट्स निकालता है, लेकिन यह सब जरूरतमंद और लोअर-मिडिल क्लास की पहुंच से कोसों दूर थे।

विधायक जीतू पटवारी ने कहा इंटरनेशनल स्विमिंग पूल आईडीए जल्द से जल्द पूरा कर वापस खेल विभाग को सौंपे, ताकि वहां एकेडमी शुरू हो सके। विधायक मालिनी गौड़ बैठक में नहीं आ सकीं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए महू नाका चौराहे पर फ्लायओवर बनाने की मांग की। इसके अलावा विधायक महेंद्र हार्डिया, भाजपा नेता मधु वर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित अन्य ने भी सुझाव दिए।

छह स्कीमें नगर निगम को स्थानांतरित की जाएंगी
संभागायुक्त ने बताया कि स्कीम 97 पार्ट 4 (रेती मंडी), 113, 114-2 (पीपल्याकुमार), 135 (तेजपुर गड़बड़ी), 155 (छोटा बांगड़दा), 173 एलआईजी लिंक रोड, 78-2 (निरंजनपुर) और इंडस्ट्रीयल पार्ट 2 को निगम में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव 2018 से लंबित हैं। इसके कारण यहां के लोगों को निगम की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन सभी स्कीमों को जल्द से जल्द स्थानांतरित किया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें