अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कचरा जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं देपालपुर नगर पंचायत

Share

देपालपुर। कहने को तो नगर पंचायत देपालपुर की कचरा गाड़ियां उपदेश देते हुए सुनाई देती है लेकिन वास्तव में अधिकारियों की लापरवाही वह कचरे का निपटान आग लगाकर किस तरह से किया जाता है यह कचरे की आग 3 दिन तक जलती रही और उसका प्रदूषित धुआ वातावरण को अशुद्ध करता रहा लेकिन नगर पंचायत के किसी जवाबदार अधिकारी द्वारा आग बुझाने का प्रयास नहीं किया गया। यह तो प्रकृति का ही उपाय रहा कि बारिश होने के कारण 3 दिनों तक चलने वाली आग ठंडी हुई अन्यथा किसी अधिकारी की इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। नगर पंचायत देपालपुर द्वारा बनेड़िया रोड़ स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरा जलाकर वायु प्रदूषण किया जा रहा है। ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास सांची बीएमसी एवं वॉटर संपवेल हैं। नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नगर पंचायत देपालपुर का दावा है कि नगर में प्रतिदिन 5 टन कचरा निकलता है गिला और सूखा कचरा अलग – अलग किया जाता है। सूखे कचरे का खाद बनाया जाता है। परंतु इस प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर देखा कि किस प्रकार से खाद बनाया जा रहा है यहां का परिदृश्य कुछ अलग नजर आ रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें