अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर-पुरी ट्रेन को वाया उज्जैन चलाने का प्रस्ताव, इससे दूरी-समय दोनों बढ़ेंगे

Share

इंदौर

इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदलकर उसे वाया उज्जैन होते हुए चलाए जाने के रतलाम रेल मंडल के प्रस्ताव को लेकर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा ट्रेन को वर्तमान रूट (वाया देवास-मक्सी) होकर ही चलाया जाए। उज्जैन होकर ट्रेन चलाई गई तो 34 किमी दूरी बढ़ेगी। साथ ही समय और किराया भी ज्यादा लगेगा। रूट बदलने से यात्रियों को परेशानी होगी।

उज्जैन से पुरी के लिए सप्ताह में दो दिन है ट्रेन

रेलवे पैसेंजर एमीनिटीज कमेटी के पूर्व सदस्य नागेश नामजोशी के अनुसार रूट बदलना गलत है। उन्होंने कहा उज्जैन से पुरी के लिए पहले ही सप्ताह में दो दिन ट्रेन है। वहां से कनेक्टिविटी पहले ही है। यदि हमसफर एक्सप्रेस का रूट बदला जाता है तो ज्यादा समय और किराया लगेगा।

रूट नहीं बदलने के लिए लिखा पत्र
सांसद शंकर लालवानी ने पश्चिम रेलवे के जीएम को पत्र लिखा। उन्होंने कहा रूट नहीं बदला जाए। उसे वर्तमान रूट (वाया देवास-मक्सी होकर) ही चलाया जाए। ट्रेन का रूट बदलने से किराया भी ज्यादा लगेगा। प्रस्ताव को तुरंत वापस लिया जाए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें