अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने शिवराज को दी ‘संजीवनी’….कांग्रेस को बताया ‘जलकुंभी’

Share

भोपाल. भोपाल दौरे पर आए बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जाते- जाते उन तमाम अटकलों को विराम दे गए जो पिछले दिनों मध्यप्रदेश में BJP नेताओं की मुलाकातों के बाद लगाई जा रही थीं. शनिवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई मुरलीधर राव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में मुरलीधर राव ने कहा कि हमारी पार्टी ने शिवराज के नेतृत्व में सरकार बनाने और उसे चलाने का फैसला किया है. वहीं आगे बढ़ेगा. जनता की ओर से तय किये गए टाइम फ्रेम के अलावा किसी ने और कोई टाइम फ्रेम उनके लिए तय नहीं किया है. शिवराज सरकार के पीछे केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह खड़ा है.

आपको बता दें इससे पहले 24 जून को हुई बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की थी. इन तारीफों और बयानों के बाद मध्य प्रदेश में शिवराज के नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है.

कांग्रेस की तुलना जलकुंभी से

मुरलीधर राव ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा तालाब कोई भी हो जलकुंभी तो एक ही है. देश में हर बीमारी की जड़ कांग्रेस है. दिग्विजय सिंह, कमल नाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो विध्वंश कारी तत्व हैं उनका कांग्रेस अम्ब्रेला बन रही है. उनका संरक्षण कर रही है. ओसामा जी से लेकर ऐसे लोगों को सम्मान देने का काम किसी ने किया है तो कांग्रेस के नेताओं ने किया है. कांग्रेस के इस रवैये को हम मध्य प्रदेश में घर घर तक ले जाएंगे. मुरलीधर ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के साथ समझौता कर रही है. कांग्रेस नेशन फर्स्ट के साथ बीजेपी इसका मुकाबला करेगी.

एससी एसटी पर फोकस

बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने एससी एसटी वर्ग पर ज्यादा फोकस करने की भी बात कही. उन्होंने कहा पार्टी के आगामी रोडमैप में एससी एसटी को प्रमुख रखा जाएगा. सरकार की योजनाओं से लेकर संगठन तक में एससी एसटी को प्रमुख रखा जाएगा. वैक्सिनेशन महा अभियान में बीजेपी संगठन सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी. आने वाले समय में बीजेपी के कार्यकर्ता हर तरह के सेवा कार्य मे बूथ स्तर तक जुटेंगे. इनकी रियल टाइम मोनिटरिंग भी करेंगे.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें