निर्मल कुमार शर्मा
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते 21 जून 2021 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की बीजेपी सांसद,भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री,एनीमल राइट्स एक्टिविस्ट,जानवरों के खिलाफ हिंसा और अपराध के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली मेनका गांधी ने आगरा के एक पशुचिकित्सक डॉक्टर को, जो एक कुत्ते का 1 जून को ऑपरेशन किया था,को जमकर गालीगलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके अपमानित किया। बीजेपी के इस अशिष्ट सांसद के खिलाफ पूरे देश के पशुचिकित्सकों की एसोसिएशन इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन विरोध में खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश बीजेपी के ही एक विधायक और मंत्री ने मेनका गांधी के इस अशिष्ट आचरण से आहत होकर बयान दिया है कि ‘विगत् दिवस में सांसद मेनका गांधी ने पशुचिकित्सक डॉक्टर विकास शर्मा से जिन शब्दों में बात की उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता, परन्तु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी एक निहायत ही घटिया किस्म की महिला है। मैं शर्मिंदा हूँ कि ये मेरी पार्टी की यह सांसद है ‘ वेटरनरी मेडिकल कॉलेज जबलपुर के छात्रों ने अशिष्ट मेनका के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए मिडिया के माध्यम से मेनका गांधी से प्रतिप्रश्न किया कि ‘क्या वे ऐसी ही भाषा अपने बच्चों के साथ भी इस्तेमाल करती है ? ‘_*
*_कहते हैं कि मानव प्रकृति की अब तक की सर्वोत्तम और सबसे खूबसूरत कृति है,रचना है। कोविड जैसे भयावहतम् वायरस से अब तक भारतीय लचर व घटित स्वास्थ्य सेवा की वजह से,इस देश में,जहाँ के अस्पतालों में न पर्याप्त बेड हैं,न दवाइयां,न इंजेक्शन,न स्टॉफ,न नर्सें,न डॉक्टर्स हैं,उस दयनीय स्थिति में भारत के गरीब और आमजन तड़प-तड़पकर,भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 204832 मतलब दो लाख चार हजार आठ सौ बत्तीस लोग अकाल मौत के शिकार हो गये ! वैसे न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार भारत में कम से कम 42 से 43 लाख लोग मरे हैं ! सरकारी झूठ का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में सम्पन्न पंचायत चुनावों में वहाँ के शिक्षक संघ के अनुसार उनके 1621 शिक्षकों की मौत हुई,जिनकी मृत्यु प्रमाण पत्र भी उन्होंने संग्लग्न किया,लेकिन दुःखद और हतप्रभ करने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश राज्य के मुखिया कथित योगीजी के अनुसार पंचायत चुनावों के दौरान केवल 3 शिक्षकों की मौत हुई ! सरकारों के झूठ बोलने के इस चरित्र से भारत में भारत सरकार द्वारा जारी कोविड से मरनेवालों की संख्या 204832 मतलब दो लाख चार हजार आठ सौ बत्तीस की संख्या के मुकाबले न्यूयॉर्क टाइम्स की बताई 42 लाख मृतकों की संख्या ज्यादे विश्वसनीय लगती है। जिस देश में इतनी संख्या में प्रकृति की सर्वोत्तम रचना मानवों की भारतीय सरकारी अस्पतालों की दुर्व्यवस्था से अकाल मौत पर बीजेपी के मेनका गांधी जैसी सांसदों और मंत्रियों की ममता नहीं उमड़ती,न उनके मुँह से एक शब्द फूटता है,लेकिन एक कुत्ते के कथित गलत आपरेशन के लिए उसने अमर्यादित, असभ्य गालियों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शनकर पूरे देश के वातावरण को अपने फूहड़,असभ्य,अमर्यादित, असंसदीय, अमानवीय भाषा का प्रयोग कर यहाँ का समस्त वातावरण प्रदूषित करके रख दिया है ! इसके लिए उसके इस अशोभनीय व्यवहार के लिए पूरे देश के करोड़ों शालीन, सभ्य और शिक्षित समाज घोर भर्त्सना करता है।_*
*_-निर्मल कुमार शर्मा, ‘गौरैया एवंम् पर्यावरण संरक्षण तथा पत्र-पत्रिकाओं में वैज्ञानिक, राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, अंधविश्वास व पाखंड के खिलाफ.. सशक्त,निष्पृह, बेखौफ व स्वतंत्र लेखन ‘,प्रताप विहार,गाजियाबाद, उप्र,पिनकोड नंबर-201009,संपर्क -9910629632,ईमेल-nirmalkumarsharma3@gmail.com_*





