देवास शहर में पेट्राेल की कीमत बढ़कर 107.41 ताे डीजल 98.27 पैसा प्रति लीटर हाे चुकी है, जिससे आमजन परेशान हैं। बढ़ते ईंधन की कीमत के विराेध में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़ के नेतृत्व में मंगलवार काे दिन में भाेपाल चाैराहे से नाहर दरवाजा, जनता बैंक चाैराहा, एमजी राेड हाेते हुए कलेक्टाेरेट तक अनाेखा विराेध-प्रदर्शन करते हुए घाेड़ाें पर सवार हाेकर कांग्रेसी पहुंचे। रास्ते में विराेध-प्रदर्शन करते हुए कह रहे थे अब बैलगाड़ी और घाेड़ा गाड़ी पर सफर करना हाेगा। ज्ञापन का वाचन शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने किया।
पेट्राेल-डीजल महंगा, युकां ने शहर में घाेड़ाें पर बैठकर किया विरोध; कांग्रेसियों ने प्रदर्शन में 9 घाेड़े शामिल किए





