अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कलेक्टर ने डॉ. जड़िया को टीकाकरण अधिकारी के पद से हटाया

Share

इंदाैर। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. प्रवीण जड़िया अब जिला अस्पताल में शिशुरोग विशेषज्ञ के मूल पद पर अपनी सेवाएं देंगे। उनके स्थान पर सीएमएचओ डा. बीएस सैत्या को टीकाकरण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 28 जून को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया था। गौरतलब है कि डा. जड़िया को लेकर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह की शुरू से नाराजगी रही है। यही वजह है चार माह में डा. जड़िया का चौथी बार तबादला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के गलियारों में डा. जड़िया का तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है।

डा. प्रवीण जड़िया टीकाकरण महाअभियान के पहले छुट्टी पर चले गए थे

जानकारों के मुताबिक इंदाैर में जब टीकाकरण महाअभियान 21 जून को शुरू हुआ था, उसके पहले डा. जड़िया बीमारी के कारण अवकाश पर चले गए थे। इस बात से जिला प्रशासन के अफसर नाराज थे। यही वजह है कि उन्हें जिला अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के मूल पद पर भेजा गया। गौरतलब है कि डा. जड़िया सात माह पहले तक इंदौर में सीएमएचओ की भूमिका में कार्यरत थे। सात माह पहले इंदौर कलेक्टर ने उन्हें एक सार्वजनिक मीटिंग में फटकार लगाई थी। इसके बाद डा. जड़िया बीमार होने के कारण अवकाश पर चले गए थे। उसके बाद वे विभाग में लौटे लेकिन उनकी भूमिका बदल गई थी।

बैक डेट में किया गया डॉ. प्रवीण जड़िया का ट्रांसफर

डा. प्रवीण जड़िया को 22 मार्च को क्षेत्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन उन्होंने वहां पर ज्वाइन नहीं किया था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद उन्हें जिला टीकाकरण अधिकारी का दायित्व सौंपा गया था। डा. जड़िया के तबादले का आदेश 28 जून को जारी हुआ लेकिन एक जुलाई काे इस सूचना को सार्वजनिक किया गया।
जानकारों के मुताबिक एक जुलाई से लागू हुई नई तबादला नीति के तहत जिनके पूर्व में तबादले हो चुके हैं उनके तबादले नहीं किए जाएंगे। यही वजह है कि डा. जड़िया के तबादले का आदेश 28 जून को दिया गया ताकि उनके तबादले में नई तबादला नीति बाधक न बन सके।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें