कटनी। रेलवे कर्मचारियों के द्वारा एसकेपी कॉलोनी कटनी में स्थित अंबेडकर पार्क में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई जिसमें केवल महिलाएं ही मंचासीन रही कारण की महिलाओं को कभी मंचासीन नहीं किया गया हमेशा पुरुष वर्ग ही मंच में रहा है महिलाएं दर्शक के रूप में रही हैं लेकिन यह ऐतिहासिक रूप से परिवर्तन हुआ मंच में केवल महिलाएं रही उद्बोधन भी 90 परसेंट महिलाओं के द्वारा दिया गया और यह कहा गया कि आज हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पुरुषों ने हमें मंच में बिठाकर हमारा स्वाभिमान बढ़ाया है हम यह संकल्प लेते हैं जब महिलाओं को जागरूक करने में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने में समाज को आगे गति और दिशा देने में हम समस्त महिलाएं आगे आएंगी ताकि देश शिक्षा में और विकास में आगे बढ़ सके महिला विंग के द्वारा अंबेडकर पार्क एवं सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय में साउंड सिस्टम देकर अपना सहयोग प्रदान किया गीत संगीत के साथ भोजन भंडारे की भी व्यवस्था की गई हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद प्राप्त किया.
कटनी से हरिशंकरपाराशर की रिपोट





