अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सिंधिया का FB अकाउंट हैक:मोदी सरकार के खिलाफ पोस्ट किए गए पुराने वीडियो अपलोड, ग्वालियर में FIR

Share

ग्वालियर


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही उनका फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि किसी ने रात 12:23 बजे उनकी फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक भाषण वाले पुराने वीडियो अपलोड कर दिए। इनमें वे मोदी सरकार की कमियां गिनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो उस वक्त के हैं, जब सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे।

यह खबर जैसे ही फैली, तो साइबर टीम एक्टिव हुई। दावा किया जा रहा है कि कुछ ही मिनट में हैकिंग को रोक लिया गया। इसके साथ साथ ही अपलोड पुराने वीडियो हटा दिए गए। जिस डेटा से छेड़छाड़ की गई है, वह भी रिकवर हो गया है। सबसे पहले भोपाल में सिंधिया समर्थक कृष्णा घाटगे ने इसकी पुष्टि की है। गुरुवार दोपहर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल की शिकायत पर ग्वालियर के क्राइम ब्रांच थाने में अज्ञात हैकर पर FIR दर्ज कर ली गई है।

मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सिंधिया को बुधवार को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। उनको कैबिनेट मंत्री बनाते हुए सिविल एविएशन की जिम्मेदारी दी गई है। वे राज्यसभा से सांसद हैं।

सिंधिया के फेसबुक हैक को सिर्फ 4 मिनट में साइबर टीम ने पकड़ा और डेटा रिकवर किया।

सिंधिया के फेसबुक हैक को सिर्फ 4 मिनट में साइबर टीम ने पकड़ा और डेटा रिकवर किया।

अकाउंट हैक होने की खबर से हड़कंप
सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर से हड़कंप मच गया। अकाउंट पर साइबर टीम पल-पल की नजर रखती है। ऐसे में जैसे ही हैकिंग का पता लगा, तत्काल एक्सपर्ट ने मोर्चा संभाल लिया। कुछ ही मिनट में हैकिंग को रोक दिया गया। इसके बाद अपलोड किए गए फोटो, वीडियो हटा दिए गए।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच करेगी जांच

– ग्वालियर में इस मामले में दिल्ली से केन्द्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के बाद उनके समर्थक व पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल क्राइम ब्रांच थाना पहुंचे और हैकिंग के संबंध में शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने मामले में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें