अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गांगुली को बधाई देने पहली बार उनके घर पहुंचीं ममता बनर्जी, चर्चाएं शुरू

Share

कोलकाता
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्‍यक्ष और पूर्व कैप्‍टन सौरव गांगुली गुरुवार को 49 साल के हो गए। इस मौके पर उन्‍हें शुभकामनाएं देने के लिए मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी उनके घर पहुंचीं। यह पहला मौका है जब ममता गांगुली के घर पर गई हैं। बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली ने ममता को एक साड़ी भेंट की है। गांगुली और ममता की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

ममता और सौरव गांगुली की इस मुलाकात को बेहद महत्‍वपूर्ण बताया जा रहा है। हाल ही में हुए बंगाल चुनावों में बीजेपी सौरव गांगुली को अपनी पार्टी में शामिल करने के प्रयास में थी। उस समय गांगुली ने राजनीति के मैदान में उतरने से साफ इन्‍कार कर दिया था। बीजेपी की इच्‍छा थी कि सौरव गांगुली ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ें। ऐसे में अब ममता की मुलाकात के बाद अटकलें लग रही हैं कि सौरव गांगुली टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

सौरव के घर पहुंचीं ममता

गांगुली और ममता के बीच घनिष्‍ठ संबंध
गौरतलब है कि ममता बनर्जी और सौरव गांगुली के बीच बेहद अच्‍छे संबंध हैं। इस साल जनवरी में जब सौरव गांगुली को हार्ट अटैक हुआ था तब ममता उनका हालचाल लेने अस्‍पताल भी गई थीं। सौरव को बंगाल क्रिकेट संघ का अध्‍यक्ष बनाने में ममता की बड़ी भूमिका रही है। बीसीसीआई अध्‍यक्ष बनने के बाद गांगुली ने यह पद छोड़ दिया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें