अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अनूठा प्रदर्शन:LPG की बढ़ती कीमतों के विरोध में तालाब में किया सिलेंडरों का विसर्जन, उठाकर ले गए लकड़ी के गठ्‌ठे

Share

देवास

युवक कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में देवास में मीठा तालाब पर प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेसियों ने तालाब में सिलेंडर बहाए और विरोध में सिर पर लकड़ी के गठ्‌ठे रखकर ले गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस तालाब में सिलेंडर बहाने के बार सिर पर लकड़ियां रखकर ले गए।

कांग्रेस तालाब में सिलेंडर बहाने के बार सिर पर लकड़ियां रखकर ले गए।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि मोदी सरकार में अच्छे दिन तो नहीं आए, पर पुराने दिन जरूर आ जाएंगे। केंद्र सरकार की नीतियां पहले ही लोगों के लिए घातक थीं और अब गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है। जितेंद्र सिंह ने कहा, इस तरह की बढ़ोतरी आज से पहले कभी नहीं देखी। इससे आम व्यक्ति के घर का बजट बिगड़ गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें