अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इराक में दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल में आग से 44 लोगों की मौत, 67 घायल

Share

नसीरिया

इराक के दक्षिणी शहर नसीरिया में अल-हुसैन कोविड हॉस्पिटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। इसमें 2 स्वास्थ्यकर्मियों समेत 44 लोगों की मौत हो गई और 67 लोग घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग कोविड वार्ड में एक ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट की वजह से लगी।

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई। इसमें नसीरिया हॉस्पिटल के सुरक्षा प्रबंधकों को सस्पेंड करने और उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है
हादसे के दौरान कोविड अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जलते हुए शवों को बाहर निकाला, जबकि कई मरीज धुएं के कारण खांस रहे थे। इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

पहले भी आग लगने से 82 लोगों की मौत हुई थी
इससे पहले अप्रैल में बगदाद के कोरोना अस्पताल में भी आग लग गई थी जिसमें 82 लोगों ने जान गवाई थी, जबकि 110 लोग घायल हो गए थे। युद्ध और प्रतिबंधों से पहले ही नष्ट हो चुके इराक का स्वास्थ्य विभाग कोरोनावायरस से निपटने के लिए पहले ही मुश्किलों का सामना कर रहा है। यहां इस माहामारी से अब तक 14.38 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 17,592 लोगों की मौत हुई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें