अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नेमावर हत्याकांड से होशंगाबाद में आक्रोश: सड़कों पर बैठे आदिवासी, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के मुर्दाबाद के नारे लगाए

Share

होशंगाबाद

होशंगाबाद में नेमावर हत्याकांड को लेकर आदिवासी समुदाय में आक्रोश है। हत्याकांड के आरोपी को फांसी देने की मांग आदिवासी संगठन कर रहा है। जिसे लेकर सोमवार को होशंगाबाद, बैतूल के आदिवासी संगठन ने संभाग मुख्यालय पर आक्रोश जताया। एसपी आफिस से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक आदिवासी संगठनों ने रैली निकाली।

समाज के लोगों ने रैली निकाल नारेबाजी की। - Dainik Bhaskar

एमपी के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। साथ ही देवास पुलिस का विरोध, हत्याकांड के आरोपी को फांसी देने की मांग भी की गई। कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने आदिवासी छात्र संगठन होशंगाबाद इटारसी, आदिवासी विकास परिषद होशंगाबाद, आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर संगठन, जयस संगठन, होशंगाबाद जिले के अलावा बैतूल से भी आदिवासी संगठन के लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें