काबुल
भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की अफगानिस्तान स्पेशल फोर्सेस और तालिबानियों के बीच झड़प में मौत हो गई। वे पिछले कई दिनों से कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में इस संघर्ष को कवर कर रहे थे। अपनी कवरेज की आखिरी रिपोर्ट उन्होंने 13 जुलाई को ट्वीट की थी। इस दौरान एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इसमें दानिश अफगान स्पेशल फोर्सेस की गाड़ी में बैठे थे और उनका कैमरा ऑन था। इसी दौरान तालिबानियों ने रॉकेट लॉन्चर से गाड़ी पर हमला किया। दानिश जिस गाड़ी में थे, वो बच गई लेकिन बाकी 3 गाड़ियां तबाह हो गईं।

दानिश सिद्दीकी ने कंधार में यह तस्वीर 13 जुलाई को ली थी। इसे उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर पिन भी किया है। उन्होंने लिखा था- अफगान स्पेशल फोर्स देश भर में तैनात है। मैं इन युवकों के साथ कुछ मिशनों पर था। देखिए कि कंधार में कॉम्बैट मिशन में पूरी रात बिताने के बाद बचाव अभियान के दौरान क्या हुआ। (सौजन्य-रायटर्स)

15 घंटे तक लगातार मिशन पर रहने के बाद 15 मिनट का आराम करते हुए दानिश सिद्दिकी। (सौजन्य-रायटर्स)

अफगान बलों ने खतरे में घिरे लोगों को सुरक्षित बचाने का मिशन पूरा किया। इनमें ही एक यह लड़का भी था। हालांकि मिशन पूरा होने के बाद भी हमले जारी रहे। (सौजन्य-रायटर्स)

तालिबान ने सेना के काफिले पर RPG और अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। तालिबान लड़ाके सेना पर लगातार हमले करते रहे। गोलीबारी के बीच लड़ाकों को देख पाना भी मुश्किल था। इस कैप्शन के साथ उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। (सौजन्य-रायटर्स)

(सौजन्य-रायटर्स)

(सौजन्य-रायटर्स)

पिछले 18 घंटे से कंधार के बाहरी इलाके में तालिबान विद्रोहियों की ओर से अगवा किए गए एक घायल पुलिसकर्मी को बचाने का मिशन था। इस जिले में सरकार और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है। इस कैप्शन के साथ उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। (सौजन्य-रायटर्स)

(सौजन्य-रायटर्स)






