अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीता, फैंस ओलिंपिक का मेडल समझ बैठे

Share

वुडापेस्ट

हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की प्रिया मलिक ने 73 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय लड़कियों ने इस इवेंट में 3 गोल्ड सहित कुल 5 मेडल जीते। प्रिया की जीत के बाद उनके कुछ भारतीय फैंस को यह गलतफहमी हो गई कि उन्होंने ओलिंपिक में सफलता हासिल की है।

Wrestler Priya Malik wins gold at World Wrestling Championship know about  her

प्रिया ने फाइनल में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से हराया। प्रिया के अलावा दो और भारतीय पहलवानों ने गोल्ड और दो पहलवानों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। तन्नु ने 43 किलो में और कोमल ने 46 किलो में गोल्ड मेडल जीते। वहीं, दूसरी ओर वर्षा ने 65 किलो वेट में और अंतिम ने 53 किलो वेट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस चैंपियनशिप में भारत लड़कियों की कैटेगरी में ओवर ऑल दूसरे स्थान पर रहा। अमेरिकी टीम पहले और रूस की टीम तीसरे स्थान पर रही।

कैडेट वर्ग क्या है?
कैडेट में 15 से 17 साल के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। कुश्ती में वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में 10-10 वेट कैटेगरी शामिल हैं।

टोक्यो में मीराबाई चानू ने भारत के लिए जीता पहला मेडल
टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में शनिवार को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने देश के लिए पहला मेडल जीता था। उन्होंने 21 साल बाद ओलिंपिक में वेटलिफ्टिंग में मेडल जीता। उनसे पहले 2000 सिडनी ओलिपिंक में कर्णम मल्लेश्वरी ने देश के लिए वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

कुश्ती का इवेंट एक अगस्त से
टोक्यो में कुश्ती का इवेंट 1 अगस्त से शुरू होना है। भारत से इस बार 7 पहलवान भाग ले रहे हैं। महिलाओं में विनेश फोगाट और पुरुषों में बजरंग पूनिया से मेडल की उम्मीद है। विनेश के अलावा सीमा बिस्ला, सोनम मलिक और अंशु मलिक भाग ले रही हैं। जबकि पुरुषों में बजरंग पूनिया के अलावा दीपक पूनिया, और रवि कुमार दहिया भाग ले रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें