अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दीपिका और अतनु 8 साल तक एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखना चाहते थे, 2016 में हुआ प्यार और अब टोक्यो में मेडल के दावेदार

Share

टोक्यो ओलिंपिक में भारत से 128 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पति-पत्नी का एक जोड़ा भी शामिल है और यह जोड़ा अपने प्रदर्शन से देश और दुनिया का दिल भी जीत रहा है। हम बात कर रहे हैं तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की।

दोनों टोक्यो ओलिंपिक में अपने-अपने वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। अतनु गुरुवार को जब दो बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के खिलाफ पिछड़ रहे थे तब दीपिका ने स्टैंड से उनकी हौसला अफजाई की। इसके बाद अतनु ने बड़ा उलटफेर करते हुए मुकाबला भी जीत लिया। आज एक-दूसरे के प्रति इनके लगाव और समर्पण को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता है कि एक समय ऐसा भी बीता है जब इनके बीच अनबन के कारण करीब 8 साल तक बातचीत नहीं हुई थी।

2008 में टाटा आर्चरी एकेडमी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

2008 में टाटा आर्चरी एकेडमी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

13 साल पहले टाटा आर्चरी एकेडमी में हुई थी पहली मुलाकात
दीपिका और अतनु दोनों ही जमशेदपुर में मौजूद टाटा आर्चरी एकेडमी के ट्रेनी रहे हैं। 2008 में वहीं, इनके बीच पहली मुलाकात भी हुई थी। इनके बीच आपस में नहीं बनती थी। यह तकरार एक समय इतनी बढ़ गई कि इन दोनों ने बात करना भी बंद कर दिया। 8 साल तक इन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की।

2018 में दीपिका और अतनु ने सगाई की। इनकी शादी 2020 में हुई।

2018 में दीपिका और अतनु ने सगाई की। इनकी शादी 2020 में हुई।

2016 में हुई सुलह, फिर बढ़ा प्यार
आखिरकार 2016 में आर्चरी वर्ल्ड कप के दौरान दीपिका और अतनु के बीच सुलह हुई। दोनों फाइनल में भी पहुंचे। बात शुरू हुई तो दोस्ती भी हो गई और जल्द ही इनकी लव स्टोरी मशहूर होने लगी। आखिरकार 2018 में इनकी सगाई हुई और पिछले साल 30 जून को भारत की इस स्टार तीरंदाज जोड़ी ने शादी कर ली।

दीपिका भी महिला सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

दीपिका भी महिला सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

ओलिंपिक के मिक्स्ड इवेंट में नहीं मिला साथ उतरने का मौका
दीपिका और अतनु ने ओलिंपिक से ठीक पहले पेरिस में हुए तीरंदाजी वर्ल्ड कप के मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में पूरी उम्मीद थी कि ओलिंपिक के मिक्स्ड इवेंट में भारत को यही जोड़ी रिप्रजेंट करेगी, लेकिन रैंकिंग राउंड में अतनु का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। लिहाजा, भारतीय तीरंदाजी संघ ने दीपिका के साथ प्रवीण जाधव की जोड़ी बना दी। दीपिका और प्रवीण हार कर बाहर हो गए।

कल होगा दीपिका का मुकाबला
टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं के सिंगल्स इवेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में दीपिका कुमारी शुक्रवार को एक्शन में होंगी। उनका प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय टाइमिंग के अनुसार सुबह 6ः00 बजे से रूस की सेनिया पेरोवा से होगा। इसी दिन इस इवेंट के मेडल राउंड भी होने हैं। दीपिका को मेडल जीतने के लिए दो मैच और जीतने होंगे।

अतनु का प्री क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को जापान के ताकाहारु फिरुकावा से होगा। ताकाहारु 2012 ओलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट हैं। जब अतनु ने 2012 के गोल्ड मेडलिस्ट को हरा दिया है तो भारतीय फैन सिल्वर मेडलिस्ट पर भी जीत की उम्मीद करेंगे ही। ऑल द बेस्ट दीपिका एंड अतनु।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें