अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कौन हैं गोल्फर अदिति अशोक, जिनके निशाने पर है टोक्यो में गोल्ड

Share

नई दिल्ली. भारतीय गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं. 23 वर्षीय अदिति ने तीसरे दौर में तीन अंडर 68 स्कोर करके दूसरा स्थान बनाये रखा है. अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर है. अमेरिका की नेली कोर्डा 5 अंडर 198 स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही हैं. कोर्डा भारतीय गोल्फर से सिर्फ तीन स्ट्रोक ही आगे हैं. ऐसे में अदिति के पास गोल्ड जीतने का भी मौका है लेकिन ये शनिवार के मौसम पर निर्भर करेगा कि मुकाबला शुरू हो पाता है या नहीं.

आखिरी और चौथे राउंड का मुकाबला शनिवार (7 अगस्त) को होना है लेकिन मौसम खराब दिख रहा है. मौसम खराब होने की वजह से अगर मुकाबला नहीं होता है तो तीसरे राउंड तक के ही स्कोर गिने जाएंगे. ऐसे में अदिति अशोक सिल्वर मेडल जीत सकती है. अदिति का यह दूसरा ओलंपिक है. रियो (2016) में वह 41वें स्थान पर थी. टोक्यो में अदिति से इतने कमाल के प्रदर्शन किसी ने नहीं की होगी लेकिन भारतीय गोल्फर ने तीन दिनों से तहलका मचाया हुआ है.

कर्नाटक की रहने वाली हैं अदिति
अदिति का जन्म 29 मार्च 1988 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था. वर्तमान में वह भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला गोल्फर कही जा सकती हैं. सिर्फ 5 साल की उम्र में अदिति ने गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था. अदिति एक बार पिता अशोक गुडलामणि और मां मैश के साथ एक रेस्तरां गई थी जो गोल्फ कोर्स के बगल था. गोल्फ कोर्स से चीयर सुनकर वह इस खेल के लिए आकर्षित हुईं. इसके बाद अदिति अपने पिता अशोक और मां मैश के साथ गोल्फ खेलना शुरू कर दिया.

अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में पदक जीत सकती हैं. (फोटो साभार-@OlympicGolf)

गोल्फ जल्द ही अदिति के जीवन का अहम हिस्सा बन गया. उन्हें परिवार की तरफ से भी पूरा सपोर्ट मिला. 9 साल की उम्र में इस युवा गोल्‍फर ने अपना पहला टूर्नामेंट जीता और 12 साल की उम्र में तो नेशनल टीम का हिस्‍सा बन गईं. अदिति लेडिज यूरोपियन टूर टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय हैं. 2016 में रियो ओलंपिक में उतरते ही अदिति ने सबसे कम उम्र की गोल्‍फर होने का गौरव हासिल किया था और अब 23 साल की यह गोल्‍फर एक और इतिहास रचने के करीब हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें