अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बालाजी सेवा संस्थान ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

Share


निष्काम सेवा ही सम्मान की हकदार

युग पुरुष स्वामी परमानंद जी ने कहा

@@@@
इंदौर । हनुमान जी ने राम की सेवा हमेशा निष्काम भाव से की इसीलिए वे पूजनीय हुए। निष्काम भाव से की गई समाज की सेवा भी सम्मान की हकदार है। आज व्यक्ति के रूप में निष्काम सेवाभावी कोरोना वारियर्स का सम्मान करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूँ। इस संसार में मनुष्य द्वारा मनुष्य की की गई सेव अनुकरणीय है।
यह बात आज यहां सिंधी कालोनी स्थित प्रीतमलाल सभागृह में युग पुरुष व राम जन्मभूमि न्यास के न्यासी स्वामी परमानंदजी महाराज ने कही। वे बाला जी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व स्वामी ज्योतिर्मयानंदजी ने भी संबोधित किया। सभागृह में बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अलग अलग सेवाएं देने वाले 35 सेवाभवियों का प्रशस्ति पत्र देकर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने सम्मानित किया।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान बालाजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। संस्था अध्यक्ष राम बाबू अग्रवाल व संस्था के विजय गोयनका ने विभिन्न कोरोना काल में संस्था द्वारा की गई तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।


मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी ने इंसान को भयभीत किया लेकिन परिवार का महत्व भी समझा दिया। इसी के साथ मानव को किस प्रकार संकट में एक दूसरे की सेवा मदद करनी चाहिए यह हमें सिखाया। केंद्र व राज्य सरकार ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ किया। इससे सरकारी तंत्र के प्रति नागरिकों का भरोसा भी बढ़ा है। कृष्ण मुरारी मोघे ने भी वैश्विक महामारी के बीच अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए मानव द्वारा मानव की सेवा के कार्य की सराहना की।
संस्था की ओर से सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मनीष अग्रवाल ने किया तथा आभार राजेश अग्रवाल ने माना।

madhav mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें