अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तिरंगे का अपमान!:आगर में तिरंगे से ऊंचा BJP का झंडा , राजगढ़ में मंत्री की गाड़ी पर उल्टा तिरंगा लगा; कांग्रेस ने कहा- यह राष्ट्रदोह

Share

आगर/राजगढ़

देशभर में रविवार को आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। भारत माता के जयकारों के बीच जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया, लेकिन आगर में जिला भाजपा कार्यालय पर लहराए तिरंगे पर विवाद हो गया। यहां तिरंगा से ऊंचा भाजपा का झंडा लगा था। इसे कांग्रेस ने राष्ट्रदोह बताया है। वहीं, राजगढ़ में भी परेड में शामिल गाड़ी पर झंडा उल्टा नजर आया। इसी गाड़ी में सवार होकर प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आगर में भाजपा के जिला मुख्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। भवन पर जब ऊपर नजर गई, तो यहां तिरंगे से ऊंचा भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहरा रहा था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं से पूछा गया, तो उनका कहना था कि पार्टी का झंडा भवन पर पहले से ही लगा हुआ था।

विधायक बोले – यह राष्ट्रद्रोह
आगर से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा, कुछ ही दिन पहले आगर में भाजपा नेता ने भारत माता का फोटो फाड़कर अपमान किया था। आज फिर भाजपा द्वारा राष्ट्रध्वज से ऊपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर राष्ट्र विरोधी कार्य किया है। झूठी राष्ट्र प्रेम की बातें करने वाले ढोंगी नेता लगातार भारत माता का अपमान कर रहे हैं। आगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी की निंदा
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर निंदा करते हुए कहा – मध्य प्रदेश के आगर जिले में बीजेपी कार्यालय में तिरंगे से ऊपर बीजेपी का यह झंडा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान और तिरंगे की आन-मान और शान पर चोट है। शिवराज जी, ये सीधे-सीधे राष्ट्रद्रोह है। आप राष्ट्रद्रोहियों के संरक्षक।

जिस गाड़ी में मंत्री ने ली सलामी, उसमें लटका उल्टा झंडा
राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री मोहन यादव शामिल हुए। यहां फूलों से सजी गाड़ी में परेड की सलामी लेने प्रभारी मंत्री निकले। जिस गाड़ी में वे सवार होकर सलामी ले रहे थे। उस गाड़ी पर तिरंगा उल्टा लटका था। हालांकि इस दौरान किसी का भी इस ओर ध्यान नहीं गया।

राजगढ़ में मंत्री की गाड़ी पर तिरंगे को उल्टा लगा दिया गया।

राजगढ़ में मंत्री की गाड़ी पर तिरंगे को उल्टा लगा दिया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें