अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवराज के लिए राखी लेकर आयी शिक्षिकाएं, गिफ्ट में जानिए क्या मांगा?

Share

भोपाल. प्रदेशभर से राजधानी भोपाल पहुंची चयनित महिला शिक्षिकाओं ने आज बीजेपी कार्यालय का घेराव किया. सभी महिलाएं सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए राखी लेकर पहुंची थीं. उन्होंने सीएम से गिफ्ट में नियुक्ति प्रमाण पत्र मांगा है.प्रदेशभर से हजारों की संख्या में महिला शिक्षक हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर इकट्ठी हुईं. उनके साथ पुरूष शिक्षक भी मौजूद थे.इन सभी चयनित शिक्षकों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है.

हबीबगंज रेलवे स्टेशन से सभी रैली के शक्ल में बीजेपी कार्यालय पहुंचीं. बीजेपी कार्यालय को छावनी में तब्दील किया गया था. पुलिस की बहस भी शिक्षकों के साथ हुई. उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया.इस पर सभी शिक्षक जमीन पर बैठ गयीं और सीएम को राखी बांधने की मांग करने लगीं. हालांकि पुलिस ने जानकारी दी कि अभी सीएम और कार्यालय में कोई पदाधिकारी मौजूद नहीं है इसलिए आप अपना प्रदर्शन खत्म कर चली जाएं.

चयनित शिक्षक संघ के तहत घेराव
चयनित शिक्षकों का कहना है कि मार्च में ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू करवाई जाए. उन्होंने कहा सवा साल से सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं. चयनित शिक्षक संघ की महिलाओं का कहना है प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2013 के बाद विभाग ने शिक्षकों की भर्ती नहीं की है. लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझने के करीब आठ साल बाद सरकार ने मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 की थी. इसके बाद प्रदेश में कमल नाथ की सरकार आ गई और सितंबर 2019 में इसके नतीजे घोषित हुए.विज्ञापन

40 हजार शिक्षकों की होनी है नियुक्ति
प्रदेश में करीब 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग ने करीब 21 हजार पद पर स्वीकृति दी. 1 जनवरी 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की, जिसमें उच्च माध्यमिक शिक्षक के 15 हजार और माध्यमिक शिक्षक के 5670 पदों पर भर्ती होना थी. इसके लिए 1 जुलाई 2020 से प्रावधिक चयन सूची और प्रतीक्षा सूची के अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी शुरू हुआ. जो 3 जुलाई 2020 तक हुआ था. लेकिन कोरोना के कारण शासन ने इस प्रक्रिया को रोक दिया, जो अब तक पुन शुरू नहीं हो पाई है. इससे चयनित शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है और उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जब प्रदेश में करीब 31 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है, तब भी ज्वाइनिंग की तारीखों का ऐलान क्यों नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी हुए एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है. इसके बावजूद इसमें चुने गए किसी भी शिक्षक को अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें