अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर की पुलिस के दामन पर दाग… दुकानदार की हत्या, केसरबाग ब्रिज पर लुटेरे पहले से ही बैठे थे

Share

इंदौर। हर मामले में नंबर वन इंदौर की पुलिस के दामन पर दाग लगाने वाली खबर है। सब्जी मंडी के रास्ते में केसरबाग ब्रिज पर लुटेरे राहगीरों को लूट रहे थे। एक दुकानदार ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह के समय की है। मृत्यु दुकानदार का नाम चंदन भावसार बताया गया है।

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि 40 वर्षीय व्यापारी चंदन भावसार अन्य कई लोगों की तरह सुबह के समय सब्जी लेने जाते थे। चाणक्यपुरी से चोइथराम मंडी के रास्ते में केसरबाग ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट बंद थी या शायद बदमाशों ने किसी प्रकार से स्ट्रीट लाइट को बंद कर दिया था। वह राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे थे। चंदन भावसार ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई। चंदन के गले पर चैन स्नैचिंग के निशान हैं। उनके शरीर पर संघर्ष के निशान हैं। गले से चैन गायब है।

लुटेरे बैठे रहते हैं, पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं 

लोगों ने बताया कि राजेन्द्र नगर मंडी लूटपाट का गढ़ बन गया है। यहां कुछ दिन पहले बदमाशों ने लूट के लिए एक व्यापारी पर ब्लेड से हमला किया था। आक्रोशित व्यापारियों ने मंडी का घेराव भी किया था। लोगों का कहना है कि सब्जी का ठेला लगाने वालों को आए दिन लूटा जाता है। एक प्रकार की चौथ वसूली चलती है। सब्जी मंडी जाने के लिए टेरर टैक्स देना पड़ता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें