अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा में एकजुट नजर आई भाजपा

Share

एस पी मित्तल अजमेर

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच किस्सा कुर्सी का फिल्म चल रही है।

20 अगस्त को अजमेर आएगी आशीर्वाद यात्रा

राजस्थान से राज्यसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा हरियाणा के बाद 19 अगस्त को राजस्थान के भिवाड़ी शहर में पहुंची। भिवाड़ी में भी एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, सांसद बालक नाथ, सीपी जोशी, अनेक विधायक तथा प्रमुख नेता उपस्थित रहे। नेताओं की उपस्थिति से प्रतीत हो रहा था कि यादव की आशीर्वाद यात्रा में भाजपा एकजुट है। मंच पर लगे बैनर में अन्य नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो भी अंकित किया गया। राजे पिछले दिनों यादव के डिनर में भी शामिल हुई थीं। यादव ने अपने संबोधन में वसुंधरा राजे के नाम का भी उल्लेख किया।

यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2013 में भी स्वराज संकल्प यात्रा निकली थी और राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी और इस जन आशीर्वाद यात्रा के बाद जनता प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि स्वराज संकल्प यात्रा के संयोजक भूपेंद्र यादव ही थे। तब यात्रा का नेतृत्व वसुंधरा राजे कर रही थीं और अब आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व यादव कर रहे हैं। यादव ने अपने संबोधन में बड़ी विनम्रता के साथ कहा कि भूपेन्द्र यादव जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए जाएं, क्योंकि वे तो नरेंद्र मोदी के सिपाही है। आशीर्वाद यात्रा में भारत माता की जय के नारे लगने चाहिए। नरेंद्र मोदी सरकार की विकास योजनाओं के कारण ही देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जबकि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी और सरकार में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच किस्सा कुर्सी का फिल्म चल रही है। पायलट चाहते हैं कि वे मुख्यमंत्री बने और गहलोत मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी खींचतान में तीन वर्ष गुजर गए। भूपेन्द्र यादव पर्यावरण और वन मंत्री के साथ केंद्रीय श्रम मंत्री भी हैं और श्रम मंत्रालय के अधीन देशभर के कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय और ईएसआई अस्पताल आते हैं। इसीलिए भूपेंद्र यादव अपनी आशीर्वाद यात्रा में ईएसआई अस्पतालों की बेड क्षमता बढ़ाने और नए अस्पताल खोलने की घोषणाएं भी कर रहे हैं। अलवर के भिवाड़ी के अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने और अलवर में ही एक नया ईएसआई अस्पताल खोलने की भी घोषणा की गई। चूंकि यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, इसलिए यादव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में विलंब हो रहा है। यादव 19 अगस्त को रात्रि विश्राम जयपुर में ही करेंगे। 20 अगस्त को यादव की आशीर्वाद यात्रा सुबह 9 बजे जयपुर से शुरू होगी और बगरू, दूदू, बांदरसिंदरी होते हुए दोपहर तक अजमेर के एमडीएस तिराहे पर पहुंचेगी। इस तिराहे पर यादव का भव्य स्वागत किया जाएगा। बाईपास मार्ग से ही यादव पुष्कर पहुंचेंगे। पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन और सरोवर की पूजा अर्चना के बाद यादव लीलासेवाड़ी होते हुए अजमेर शहर के रीजनल कॉलेज चौराहे पर पहुंचेंगे। इसके बाद जवाहर रंगमंच पर यादव का अभिनंदन समारोह होगा।
सर्किट हाउस में आम जनों से मिलेंगे:
20 अगस्त को भूपेंद्र यादव रात्रि विश्राम अजमेर में ही करेंगे। 21 अगस्त को सुबह 8 बजे फॉयसागर रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के बाद 9 बजे उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी के फॉयसागर रोड निवास पर जलपान लेंगे। इसके बाद दक्षिण क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल की ओर से नाका मदार में पौधा रोपण और प्रकाश नगर नगरा में राशन वितरण के समारोह में भाग लेंगे। साढ़े 11 बजे यादव मेरवाड़ा एस्टेट होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से मुलाकात करेंगे। दोपहर ढाई बजे वैशाली नगर स्थित अजयमेरु प्रेस क्लब के स्वागत समारोह में भाग लेंगे। यहां से यादव सलेमाबाद स्थित निम्बार्क पीठ जाएंगे, जहां पीठ के आचार्य श्याम शरण महाराज से आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ यादव की 6 दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा का संपन्न हो जाएगी। यदाव की यात्रा को लेकर अजमेर में खासा उत्साह है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें