अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हिंदुस्तान अफगानिस्तान नही है…..हिंदुस्तान….हिंदुस्तान है…..

Share

*राजेश शर्मा, इंदौर*
पिछले २ दिन से तालिबान के किस्से और अफगानिस्तान की तुलना हमारे देश से की जा रही है,,, घटना बेहद निंदनीय है और अमानवीय भी है,,,, लेकिन सोशल मीडिया पर कई फोकट की, बेमतलब की और घासलेटी मिसाले दी जा रही है,,, पेट्रोल, प्याज की तमाम  बेतुकी बाते भी की जा रही है,,,, साथ ही आधारहीन  नसीहतें,,, सलाहें  वगेरह भी दी जा रही है,,,, राजनीतिक पार्टियों के व्हाट्स ऐप के विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट और शिल्पकार  की दाद देनी होगी,,, भूरी – भूरी प्रशंसा भी करनी होगी,,,, किस मामले और किस मसले  को कैसे तोड़ना, मरोड़ना,  मुद्दे से भटकाना, ध्यान बांटना, अवाम को विचलित करना आदि इनके ही जिम्मे होता है,,,, जिसे  ये बखूबी शिद्दत से निभाते भी है आज की तकनीक का भरपूर भी इस्तेमाल करते हुए एडिटिंग, मिक्सिंग आदि भी कमाल का करते है,,, इस पुनीत कार्य में  भाजपा अन्य पार्टियों से कहीं कोस आगे है,,, और सफल भी है,,,

Afghanistan Taliban News India tension will increase with China Pakistan  Russia supporting Taliban in Afghanistan - India Hindi News - अफगानिस्तान  में तालिबान का सपोर्ट कर रही इस नई 'तिकड़ी' से बढ़ेगी


अब बात करते है पेट्रोल की,,, अरे भाई पेट्रोल तो देश की रीड की हड्डी है,,,  परिवहन, ट्रांसपोर्ट संचालन पेट्रोल पर ही निर्भर है,,, इसी से महंगाई भी बढ़ती है,,, पेट्रोल रोजमर्रा की जरूरत भी है,,, और फिलहाल कीमतें  आसमान छू रही है,,, २०१४ के पहले के पुराने वीडियो और भाषण सार्वजनिक तौर पर यदि सत्तापक्ष के कर्ता – धर्ता को सुनाया जाए  या दिखाया जाए तो वो अनुत्तरित होकर बगले झांकेगे,,, कोना पकड़ेंगे या मुंह छुपाते फिरेंगे,,,, सत्ता की माखन मिश्री मिलते ही पार्टी के नेताओं के सुर, ताल, तेवर, शैली और व्यवहार सब कुछ एकदम से परिवर्तित हो जाते है,,, और फिर  एक अलग राप ही अलागने लगते है,,, विरोधी पार्टियां भी इस अहम  मुद्दे को नही भुना पा रही जो की बेहद खेदजनक और अफसोसजनक है,,,,
इसके साथ ही देश, समाज और परिवारों की सुरक्षा, धर्म को लेकर  डरवाने, अज्ञानता  भरे, घासलेटी और  मशवरे भरे  तर्क, बेतुकी सलाहें, उलुल – जुलुल  उदाहरण से दो दिनों से अच्छा – खासा मनोरंजन भी हो रहा है,,,, ऐसी आधारहीन और  मूर्खतापूर्ण   सोशल मीडिया पर प्रसारण, खबरों, वीडियो  से कुछ लोग जरूर भ्रमित हो जाते है और भय से घिर भी जाते है,,,, लेकिन अब लोग धीरे धीरे समझदार और ज्ञानी  होते जा रहे है और भक्तों की भक्ति भी  अब प्रभावहीन होती जा रही है,,,,अब कैसे समझाएं अक्ल के दुश्मनों कि हिंदुस्तान अफगानिस्तान नही है,,,, हिंदुस्तान,,, हिंदुस्तान है,,,, इनका बाप है,,,, ऐसे १००० तालिबान या  कोई भी ऐरा – गेरा या आतंकी  देश  भारत की बराबरी किसी भी एंगल या तरीके से नहीं कर सकते,,,, हिंदुस्तान की वायु सेना, थल सेना और जमीनी सेना दुनियां की बेहतरीन,  शानदार, ताकतवर, आधुनिक और महा शक्तिशाली  व्यवस्था है,,,, हमारी सेना पड़ोसी मुल्क को  भी कई बार धूल भी चटा चुकी है  और उसको उसकी ओकत दिखाते हुए  घर मे घुसकर मार भी चुकी है,,,, इस भारत माता की इस अद्भुत माटी ने  ऐसे वीर  महान सपूतों को जन्मा है,,, ऐसे बहादुरों को पैदा किया है,,, माताओं ने ऐसे  लालों को देश की  सुरक्षा और अंखड़ता के लिए सौंपा है जो सरहदों पर  माइनस ५० डिग्री में भी तैनात है,,,, हमारे  सपूतों के आंखों में अंगार है, छाती  फौलाद की है, शोलों सा जुनून, जबड़ों में दुश्मनों/विरोधियों का खून है, इरादे बुलंद है और किसी भी विषम  या किसी भी आपातकाल से लड़ने में सक्षम है,,,, साथ ही दुश्मनों के दांत खट्टे करने में काबिल, उनका फन कुचलने में सक्षम, उनके मंसूबों को तार तार करने में माहिर और उनको मौत के घाट उतारने का दमखम रखते हैं,,,
गौर करने वाली अहम बात तो ये है कि जब अंग्रेजों और मुसलमानों के राज में हिंदू धर्म खतरे से बचा रहा,,,,तो अब कैसे खतरा,,,?? आज निगम/मंडल, राज्य से लेकर देश में बहुमत वाली हिंदू सरकार पूरे दमखम के साथ सत्ता पर काबिज है,,,, दमखम के साथ   मौजूद है,,,, तो हिंदू धर्म, हमारा देश, उसकी सुरक्षा और उसकी  महान अखंडता भला कैसे और किस लिहाज से खतरे में पड़ सकती है,,,,?? बड़ी ही हैरत , हैरानी और अचरज वाला विषय है,,,?? ये फिजूल, ऊलूल – जूलूल, आधारहीन  और अज्ञानता के बेमतलब के तर्क असल में देश में  ज्वलंत  और वर्तमान में मौजूद मुद्दों को भटकाने और  ध्यान मोड़ने का ही फंडा है,,,  प्रयास है,,,, भाजपा की इसमें महारत हासिल  है,,, देश की अवाम इस समय रोजगार, व्यापार, महंगाई, पेट्रोल /गैस की कीमतें को लेकर खासे परेशान है,, इतने सालों से सिर्फ लच्छेदार और रसभरे भाषण,,,लवणयुक्त आश्वासन,, आर्कषक घोषणाएं ही जनता के हाथ लगी है और नसीब में आई है,,, कोविड काल में हॉस्पिटल माफिया और शिक्षण माफिया ने नाक में दम कर रखा है और चांदी कूट रखी है,,, इन पर कोई भी कानून या प्रोटोकॉल नही है,,,, लूटपाट , अंधेरगर्दी और अराजकता बदस्तूर जारी है जिसका सांठ – गांठ  से इनके पास लाइसेंस  है,,, देश की जनता पिछले १७ महीनों से खासी परेशान है,,, लाचार है,, कोई माई बाप ही नहीं है,,, देश की जनता तो लूटी, पीटी और निपटी हताश होकर बस अच्छे दिनों की बांट जो रही है,,,,
मुझे अपने देश की माटी पर गर्व है,,, ये माटी मामूली नही है बल्कि अद्भुत एवम अद्वितीय है,,, मेरा  हिंदुस्तान  पूर्ण रूप से सुरक्षित ,  अखंडित महान  देश था, है और सदैव ही रहेगा,,,, गलत नीति और नीयत रखने वाला कोई भी आतंकी मुल्क हो,,,,  हमारी महान् सेना उनको ठिकाने लगाना , कुचलना और निपटाना बखूबी जानती है,,,।।*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें