अभिनेता कमाल राशिद खान और केआरके के खिलाफ अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इंदौर जिला कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।पिछले दिनों कमाल राशिद खान ने मनोज वाजपेयी के खिलाफ कई अपमानजनक ट्वीट करके उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया था। मंगलवार को मनोज वाजपेई द्वारा अधिवक्ता परेश जोशी के जरिए केआरके के खिलाफ मानहानि का प्रकरण दर्ज करवाया है। मंगलवार को मनोज बाजपेयी ने इंदौर जिला न्यायालय में पेश बयान दर्ज कराए गए हैं।

अधिवक्ता परवेज जोशी का कहना था, कि पहले भी KRK कई सुपर स्टारों के खिलाफ अपमानजनक बयान देते रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने मनोज बाजपेयी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई टिप्पणी लिखी थी, जिसके चलते उन पर मानहानि का केस का फैसला लिया गया।
बाजपेयी की ओर से जिला न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश के सामने एक ट्वीट को लेकर शिकायत पेश की गई और इसमें भारतीय दंड विधान की धारा 500 के तहत मानहानि का अपराध दर्ज किए जाने की गुहार लगाई गई है उन्होंने आरोप भी लगाया है कि 26 जुलाई को केआरके ने बाजपेयी को लेकर कई सोशल मीडिया पर ट्वीट किए थे।





