अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एंजियोप्लास्टी के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीटी स्कैन रिपोर्ट भी परफेक्ट

Share

एस पी मित्तल अजमेर

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हार्ट की सीटी स्कैन 28 अगस्त को करवाई गई। सीटी स्कैन की रिपोर्ट परफेक्ट आई है। यानी हार्ट में ब्लड का सर्कुलेशन एक दम सही है। सीएम गहलोत की एंजियोप्लास्टी 27 अगस्त को हुई थी। एंजियोप्लास्टी के बाद सीटी स्कैन की जांच में यह देखा जाता है कि ब्लड का सर्कुलेशन कैसा है। एसएमएस अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि एंजियोप्लास्टी के बाद सभी जांचे नॉर्मल हैं। सीएम गहलोत इस समय शारीरिक दृष्टि से एक दम फिट है। क्योंकि सभी जांच नॉर्मल है, इसलिए अस्पताल प्रशासन की ओर से वे कभी भी अपने घर जा सकते हैं। डॉक्टर भंडारी ने इस बात पर संतोष जताया कि सीएम गहलोत चिकित्सकों के सभी दिशा निर्देशों का एक सामान्य मरीज की पालन कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के लिए भी यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ने एंजियोप्लास्टी सरकारी अस्पताल में करवाई है। मालूम हो कि सीने में दर्द के बाद 27 अगस्त को गहलोत को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया था, तभी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए प्रदेशभर में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। एसएमएस अस्पताल में भी शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। लेकिन फिलहाल किसी भी आगुंतक को गहलोत से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। अस्पताल परिसर में ही मुख्य सचेतक महेश जोशी बैठे हैं। लोग जोशी से मिलकर ही हालचाल पूछ रहे हैं। महेश जोशी ने भी उम्मीद जताई है कि गहलोत जल्द ही अपने घर लौट कर जनता की सेवा करने लगेंगे।
सेवा करता रहूंगा-गहलोत:
अस्पताल में भर्ती सीएम गहलोत ने 28 अगस्त को सोशल मीडिया पर प्रदेश की जनता के नाम एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में गहलोत ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने वाले प्रदेशवासियों का आभार प्रकट किया है। गहलोत ने कहा कि मैं लगातार प्रदेश की जनता की सेवा करता रहूंगा। मैं चाहता हूं कि कोरोना काल में सेवा के क्षेत्र में देश भर में राजस्थान एक मॉडल प्रदेश बने। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड में संबंधित लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। अभी भी यदि किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं, तो उन्हें तत्काल जांच करवानी चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर से भी निपटने को तैयार हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत स्वयं भी संक्रमित हुए थे। लेकिन कोविड के बाद से ही गहलोत को शारीरिक दृष्टि से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गहलोत ने ऐसी परेशानियों की ओर कई बार प्रदेश की जनता को जागरूक भी किया। 28 अगस्त को भी अपने पत्र में गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें। यहां यह भी खासतौर से उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी सीएम गहलोत को हार्ट की एंजियोप्लास्टी करवानी पड़ी है। इससे कोरोना की भयानकता को समझा जा सकता है। सीएम को पोस्ट कोविड में सीने में दर्द तब हुआ जब वे नियमित रूप से व्यायाम करते हैं और भोजन भी सात्विक ग्रहण करते हैं।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें