अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

किसान महापंचायत में भाग लेने रीवा संभाग से हजारों किसान मुजफ्फरनगर के लिए रवाना

Share

रीवा ..संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 243बें दिन ग्राम बिहरा में  किसान जियालाल साकेत के नेतृत्व में  दिया गया धरना धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा धरने में प्रमुख रूप से किसान रामबहादुर सिंह लाला इंद्रपाल सिंह धर्मेंद्र सिंह समरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे धरने का संचालन किसान नेता इंद्रजीत सिंह शंखू ने किया किसान आंदोलन रीवा के 8 माह पूरे हो चुके हैं धरना दे रहे किसानों ने कहा कि मोदी हुकूमत चाहे जितने हथकंडे अपना ले किसान अब पीछे हटने वाला नहीं है बिल वापसी के बाद ही घर वापसी करेगा
मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दुनिया की सबसे बड़ी किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है किसान बिलों के विरोध में विगत 9 माह से देश का किसान आंदोलित है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्यों की भाजपाई सरकारें बिल वापसी की बजाए किसान आंदोलन एवं किसानों का दमन करने पर आमादा हैं किसान आंदोलन को गति देने महापंचायत का आयोजन किया गया है किसान महापंचायत में भाग लेने संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग के पदाधिकारी किसान हजारों की संख्या में दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर होते हुए मुजफ्फरनगर के लिए बस एवं ट्रेनों से रवाना हुए किसान नेताओं में प्रमुख रूप से संयोजक सहित किसान नेता रामजीत सिंह कुंवर सिंह बद्री प्रसाद कुशवाहा भैयालाल त्रिपाठी तेजभान सिंह संतकुमार पटेल अभिषेक कुमार पटेल जयभान सिंह राजेंद्र सिंह बरा अनिल सिंह विवेक पटेल रत्नेश सिंह रमेश सिंह अजय पाल सिंह अभिमन्यु सिंह तेजभान सिंह सतना शिवराम सिंह सहित रीवा सीधी सतना शहडोल सिंगरौली उमरिया से हजारों किसान मुजफ्फरनगर के लिए हुए रवाना रीवा रेलवे स्टेशन पर किसान नेता इंद्रजीत सिंह शंखू अजय पांडे ने किसान नेताओं को रवाना किया

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें