अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एक चुटकी ईमानदारी

Share

यह कहानी हमारे समाज के उन लोगों को समर्पित हे जो समाज के क्षेत्रिय बडे ओहदे पर बैठ कर समाज की उन्नति के बजाय समाज को गर्त मे धकेलने के प्रयासों मे रहते समाज ने उन्हे समाज की बेहतरी के लिए ओहदा दिया हे मगर वे लोग समाज पर राज करने लगकर समाज जनो को गुलाम समझने लगे हे तथा समाज कि विचारधारा से हट कर समाज को खोखला करने पर तुले यह कहानी मे किसी को आहत करने की मंशा नही हे मगर आज हम देख रहे हे की समाज के ओहदेदारों द्वारा किस तरह नमक ( इमानदारी ) का दुरुपयोग कर रहे हे ।

एक चुटकी ईमानदारी
रामू काका अपनी ईमानदारी और नेक स्वाभाव के लिए पूरे गाव में प्रसिद्द थे। एक बार उन्होंने अपने कुछ मित्रों को खाने पर आमंत्रित किया। वे अक्सर इस तरह इकठ्ठा हुआ करते और साथ मिलकर अपनी पसंद का भोजन बनाते
आज भी सभी मित्र बड़े उत्साह से एक दुसरे से मिले और बातों का दौर चलने लगा
जब बात खाने को लेकर शुरू हुई तभी काका को एहसास हुआ कि नमक तो सुबह ही ख़तम हो गया था।
काका नमक लाने के लिए उठे फिर कुछ सोच कर अपने बेटे को बुलाया और हाथ में कुछ पैसे रखते हुए बोले, “ बेटा, जा जरा बाजार से एक पुड़िया नमक ले आ
“जी पिताजी।”, बेटा बोला और आगे बढ़ने
“सुन”, काका बोले, “ ये ध्यान रखना कि नमक सही दाम पे खरीदना, ना अधिक पैसे देना और ना कम।”
बेटे को आश्चर्य हुआ, उसने पूछा, “पिताजी, अधिक दाम में ना लाना तो समझ में आता है, लेकिन अगर कुछ मोल भाव करके मैं कम पैसे में नामक लाता हूँ और चार पैसे बचाता हूँ तो इसमें हर्ज ही क्या है?”
“नहीं बेटा,” काका बोले, “ ऐसा करना हमारे गाव को बर्बाद कर सकता है! जा उचित दाम पे नामक लेकर आ।”
काका के मित्र भी ये सारी बात सुन रहे थे, किसी ने बोला, “ भाई, तेरी ये बात समझ ना आई, कम दाम पे नमक लेने से अपना गाव कैसे बर्बाद हो जाएगा?”,
काका बोले, “ सोचो कोई नमक कम दाम पे क्यों बेचेगा, तभी न जब उसे पैसों की सख्त ज़रूरत हो। और जो कोई भी उसकी इस स्थिति का फायदा उठाता है वो उस मजदूर का अपमान करता है जिसने पसीना बहा कर..कड़ी मेहनत से नमक बनाया होगा”
“लेकिन इतनी सी बात से अपना गाव कैसे बर्बाद हो जाएगा?”, मित्रों ने हँसते हुए कहा।
“देखो मित्रों, शुरू में समाज के अन्दर कोई बेईमानी नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे हम लोग इसमें एक-एक चुटकी बेईमानी डालते गए और सोचा कि इतने से क्या होगा, पर खुद ही देख लो हम कहाँ पहुँच गए हैं… आज हम एक चुटकी ईमानदारी के लिए तरस रहे हैं!”
*मित्रो,Paulo Coelho की पुस्तक ‘द डेविल एंड मिस प्रिम’ एक एक अंश से प्रेरित ये कहानी हमें छोटे-छोटे मसलों में भी पूरी तरह ईमानदार होने की सीख देती है और हमें दूसरों के प्रति संवेदनशील होना सिखाती है।अपने दैनिक जीवन में हम बहुत बार ऐसा व्यवहार करते हैं जो हम भी अन्दर से जानते हैं कि वो गलत है। पर फिर हम ये सोच कर कि “इससे क्या होगा!”, अपने आप को समझा लेते हैं और गलत काम कर बैठते हैं और इस तरह समाज में अपने हिस्से की बेईमानी डाल देते हैं। चलिए, हम सब प्रयास करें कि ईमानदारी की बड़ी-बड़ी मिसाल कायम करने से पहले अपनी रोज-मर्रा की ज़िन्दगी में ईमानदारी घोलें और एक चुटकी बेईमानी को एक चुटकी ईमानदारी से ख़तम करें

दबंग समाचार दाहोद

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें