अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बारिश के लिए अंधविश्वास में डूबी महिलाओं ने बच्चियों को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Share

दमोह. जिले में पिछले वर्ष की बारिश के मुकाबले इस बार अभी तक काफी कम बारिश हुई है. जिसके चलते धान की फसलें सूखने लगी हैं. जिले में अच्छी बारिश के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत टोटकाओं का दौर शुरू हो गया है. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में यह अंधविश्वास गहरे पैठा हुआ है कि मासूम बच्चियों को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने से बारिश होती है. इसी अंधविश्वास से घिरी महिलाओं ने कुछ बच्चियों के कपड़े उतरवाए, गीत गाए और गांव में बच्चियों को घुमाया.

यह मामला दमोह जिले की जबेरा तहसील के अंतर्गत बनिया गांव का है. यहां धान की फसल सूखने पर पहले तो गांव की महिलाएं एकत्रित हुईं. फिर उसके बाद में उन्होंने मूसल पर मेंढक को रस्सी से बांधकर उल्टा टांगा और अपने घरों की करीब छह छोटी-छोटी बच्चियों के कपड़े उतरवाए. फिर जिस मूसल पर मेंढकी को टांगा गया था, उसे बच्चियों के कंधे पर रख दिया गया और बच्चियों को पूरे गांव में घुमाया.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें