इंदौर
प्रदेश की एकमात्र 103 साल पुरानी सरकारी शिक्षक व कर्मचारियों की सहकारी साख संस्था (पेढ़) के चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में सहयोग पैनल ने बाजी मार ली। संचालक मंडल के सभी 13 पदों पर सहयोग पैनल के उम्मीदवार ही विजयी घोषित हुए हैं। सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला जिसमें 1754 सदस्यों ने मतदान किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट कमिश्नर, सहकारिता) वर्षा श्रीवास ने बताया कि इस बार संचालक मंडल के 13 पदों के लिए चुनाव हुए जिनमें 10 सामान्य, 2 महिला तथा 1 पद अजा श्रेणी के लिए हैं। इसमें सामान्य वर्ग में भगवती प्रसाद पंडित (716), राजेंद्र मकवानी (697), राजेंद्र कुमार आचार्य (685), महेंद्र कुमार शर्मा (660), सोहनलाल परमार (658), आलोक परमार (609), गंगाकृष्ण वाजपेयी (606), रमेशचंद्र निनामा (605), मोहनदास बैरागी (576), सौभागसिंह ठाकुर (575), अजा वर्ग में घनश्याम करोले (750) तथा महिला वर्ग में अरुणा अवस्थी (669) व सुलेखा शुक्ला (612) विजयी हुए हैं।
अब 12 अक्टूबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सह सचिव पदों के लिए चुनाव होंगे। इसके पूर्व 2014 में चुनाव हुए थे। फिर 2019 में पुराने संचालक में विवाद के बाद संस्था में रिसीवर की नियुक्ति हुई थी। फिर दो साल से कोरोना के कारण चुनाव टल रहे थे। चुनाव में इस बार मंत्री तुलसी सिलावट के ओएसडी महेंद्र शर्मा की सहयोग पैनल तथा पेढ़ी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश पांडे इस बार प्रगतिशील पैनल के साथ चुनाव मैदान में थे। पूर्व संचालक लल्लू मानकरे ने आदर्श पैनल चुनाव मैदान में उतारी थी। वहीं शिक्षक नेता सुरेश दुबे व प्रदीप मालवीय पहली बार समग्र पैनल के साथ चुनाव मैदान में थे। ऐसे ही राजेंद्र मकवानी भी इसी पैनल से उम्मीदवार थे।





