इंदौर। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल वैश्य कपल महासंघ के सदस्यों के द्वारा पितृ पर्वत पर भैरो मंदिर के पास स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम में फल एवं लड्डू प्रसाद के वितरण का आयोजन किया गया। कपल संघ के सदस्यों में संस्थापक अध्यक्ष श्री रामबाबू अग्रवाल, प्रह्लाद गुप्ता, आलोक अग्रवाल विजय माहेश्वरी तथा अन्य सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा पितृ पर्वत पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात् सभी सदस्यों ने इंटरनेशनल मैजिक शो लाइट एंड साउंड का श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ आनंद लिया । तत्पश्चात सभी सदस्यों ने दाल बाफले और रोटी का भरपूर आनंद लिया ।इससे पूर्व धुआंधार और रिमझिम बरसात के सुहावने मौसम में महासंघ के सभी उपस्थित सदस्यों ने यशवंत सागर तालाब पर गरमा गर्म भुट्टे का फिर हातोद में चाय और समोसे का आनंद लिया। यह सम्पूर्ण व्यवस्था अग्रवाल वैश्य कपल महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री रामबाबू अग्रवाल के अथक प्रयास और सहयोग से संभव हुआ। साथ में अग्रसेन माधवी क्लब के श्री राजेन्द्र जी और राधा जी का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
अग्रवाल वैश्य कपल महासंघ का पितृ पर्वत पर आयोजन





