अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उत्तर प्रदेश में अब डेरा डालेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, विधानसभा चुनाव के अभियान को देंगी धार

Share

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से लौटने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो दिल्ली लौट गए लेकिन पार्टी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा लखनऊ में ही डटी रहीं। लखीमपुर खीरी की घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिवार से मिलने के लिए बहराइच चली गईं। कांग्रेस के मिशन 2022 को धार देने के लिए प्रियंका वाड्रा अब सूबे में डेरा डालेंगी। वह पार्टी के चुनाव अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ उसे परवान भी चढ़ाएंगी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को भी रफ्तार देंगी।कांग्रेस उत्तर प्रदेश के चार दर्जन से ज्यादा जिलों के 250 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिज्ञा यात्रा निकालने की योजना बना रही है। इसके तहत चार यात्राएं निकलेंगी जो प्रदेश के चार अलग-अलग क्षेत्रों से गुजरेंगी। यात्रा इसी माह शुरू होनी है और इसके रूट प्लान को अंतिम रूप दिया जाना है। प्रियंका वाड्रा अपने सलाहकारों व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर यात्रा के रूट प्लान का निर्धारण करेंगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें