अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लोकतंत्र

Share

लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी यह है
कि इसमें लुटेरों और हत्यारों को चुनने की
पूर्ण और अबाध स्वतंत्रता होती है
कोई बड़े से बड़ा तानाशाह भी आता है
तो हाय हिटलर कहते हुए
लोकतंत्र के ऐसे मंदिर में सिर झुकाकर ही जाता है
जाता हुए भी सिर झुकाता है
पीठ न दिखाने की सावधानी बरतते हुए

ऐसे लोकतंत्र को जो प्यार नहीं करेगा
वह जाएगा कहां
है कोई जगह ?

हो तो मुझे भी ले चलो
पीछे-पीछे चला आऊंगा.

2

लुटेरों को सब खबर रहती है
कौन कितना, क्या और कहां खाता है
कितना और क्या पहनता है
कितना कमाता है, बचत कितनी, किसलिए करता है

लुटेरों के पास वे खबरें भी होती हैं
जो मसलन मुझे भी अपने बारे में नहीं हैं

गरीब से गरीब को भी लूटने की कला में
वे इतने माहिर हैं कि
जो समझता है कि उसके पास है क्या
उसे भी लूटकर चमत्कृत कर देते हैं

किसी की मौत के बाद भी
उसे कैसे लूटा जाता है
इस कला के तो वे विश्वविख्यात विशेषज्ञ हैं

छोटे लुटेरों से डरिए
बड़ों से डरने का कोई फायदा नहीं
मैं निडर होकर अभी इनका बनाया सामान
खरीद लाया
बीवी-बच्चे खुश हैं कि
अब हम कितने अभिजात लगेंगे.

3

इसे मेरी जहालत समझिए कि
मैं देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिकों को
लुटेरा कह बैठा हूं
ऊपर से उन्हें नागरिक कहकर
उनका और अधिक अपमान कर रहा हूं

जाहिलों को तो माफ करने की परंपरा रही है
जहालत खुद क्या कम बड़ी सजा है !

विष्णु नागर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें