अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

करिश्माई जादू और छद्म जादुई करिश्में?

Share

शशिकांत गुप्ते

जादुई करिश्में दिखाने वाले सारे जादूगर हताश (Frustrated) हो गए हैं।हताशा दूर करने के लिए सभी जादूगरों ने एक सार्वजिक सभा का आयोजन किया।
सभा में उपस्थित जादूगरों में एक से बढ़कर एक अनोखे करिश्में दिखाकर दर्शकों को अचंभित करने वाले तमाम जादूगर स्वयं अचंभित हैं।
सभा में उपस्थित पत्रकारों ने जादूगरों से हताशा का कारण पूछा तो एक जादूगर ने बताया कि इनदिनों एक अनोखा जादूगर प्रकट हुआ है।यह अनोखा जादूगर स्वयं ही अपनी प्रशंसा में कहता है कि,
एको अहं, द्वितीयो नास्ति, न भूतो न भविष्यति! अर्थात् एक मैं ही हूं दूसरा सब मिथ्या है। न मेरे जैसा कभी कोई आया न आ सकेगा।यह बात बहुत दावे के साथ कहता है।
पत्रकारों ने जादूगरों से पूछा वह अनोखा जादूगर कौन है?कौन से और किस तरह के अद्भुत करिश्मे दिखता है?
एक जादूगर ने स्वयं का नाम न बताते हुए कहा कि,यथार्थ में कोई भी करिश्मा दिखता नहीं है,छद्म करिश्मों को सिर्फ विज्ञापनो में दर्शाता है ।
जादूगर का वक्तव्य सुनकर पत्रकार ने कहा यह कोई जादू नहीं है,यह तो लोगों को गुमराह करने की साजिश मात्र है।
एक जादूगर ने कहा कि,यही तो उसकी खासियत है?यह जादूगर स्वयं कभी भी दर्शकों के सामने नहीं आता है।इस जादूगर ने अपने स्वयं के कुछ जमूरे पाल रखें है।यह जमूरे इस अनोखे जादूगर के द्वारा की गई सिर्फ घोषणा को ही जादुई करिश्मों की उपमा देकर, इस कथित जादूगर को महिमामण्डित करतें रहतें हैं।
पत्रकारों ने पूछा कि जब कथित जादूगर कोई जादुई करिश्मा दिखाता ही नहीं है, तो आप सभी जादूगर इतने हताश क्यों हैं?
आपके पास तो यह कला है।आप लोग इस कला को साधने के लिए निरंतर अभ्यास करतें हैं।
एक जादूगर के कहा कि, हम दर्शकों को ईमानदारी से कहतें हैं, जो हम दिखातें हैं,वह सिर्फ जादू है।कोई चमत्कार नहीं है।
एक बहुत ही हताश जादूगर ने कहा जब मैने देखा सुना और पढ़ा कि,पिछले सात दशकों से देश में कुछ हुआ ही और इस अनोखे जादूगर ने जो कुछ था नहीं वह सब बेचना शुरू कर दिया।यह जानकर तो मेरे तोतें उड़ गए।जब की मै स्वयं खाली बक्से के अंदर से कबूतर उड़ाने का जादू दिखता हूँ।
एक अनुभवी जादूगर ने कहा देश में सर्वत्र समस्याएं विद्यमान हैं?इस जादूगर के जमूरे और जमूरों के साथ कुछ समाचार माध्यम सर्वत्र अच्छेदिनों का ढिंढोरा पीट रहें हैं।
यह सब देखकर हम हताश है।आश्चर्य होता है कि इक्कसवीं सदी में लोग ऐसे अंधश्रद्धा पर यकीन कर लेतें हैं?
यह जादूगर सपनों का सौदागर है।बहुत ही सफाई से सपने दिखता है और लोग इसके द्वारा दिखाए स्वप्नों सच मानकर नित दिन ठगे जा रहें हैं।
हम जादूगर होने साथ ही देश के जागरूक नागरिक भी हैं।यह हमारी हताश नहीं देश के नागरिकों के प्रति हमारी चिंता है।
एक सजगपरहरी ने जादूगरों को सलाह दी कोई ऐसा करिश्मा ईजाद करों कि, कथित अनोखे जादूगर के बहकावे आमजन नहीं आए।कथित जादूगर जैसे ही कोई छद्म घोषणा करें, तुरंत आमजन छद्म घोषणा का पर्दाफाश करदे।
जादूगरों ने सजगपरहरी की सलाह पर कार्य करने का संकल्प लिया कि, जल्दी ही ऐसे करिश्में की खोज कर लेंगे सम्भवतः सन 2024 के पूर्व यह खोज पूर्ण हो जाएगी।इसी संकल्प के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

शशिकांत गुप्ते इंदौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें