अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मॉल, अस्पताल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पार्किंग कम छोड़ी, एसओएस में भी बना दी सीढ़ियां, कंपाउंडिंग आवेदन निरस्त

Share

इंदौर

स्कीम 140 के जोडिएक माॅल, अनूपनगर के आई हॉस्पिटल और केसरबाग रोड के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कंपाउंडिंग आवेदन निगम ने सोमवार को निरस्त कर दिए। जोडिएक मॉल में 2500 वर्गफीट पार्किंग कम बनाने, एमओएस में सीढ़ियां, एस्केलेटर गलत बनाने सहित चार प्रमुख गड़बड़ियां मिली हैं। वहीं दोनों इमारतों में भी ऐसी ही गड़बड़ियां मिली हैं। इन्हें सात दिन में सुधारने का नोटिस दिया गया है। इसके बाद ही ये दोबारा कंपाउंडिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।

अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया जोडिएक मॉल (सांई लाइफ स्टाइल तर्फे पार्टनर श्याम ताराचंद चुघ) की तरफ से शासन द्वारा 30 प्रतिशत कंपाउंडिंग की व्यवस्था के तहत आवेदन किया गया था। इस प्रकरण की जांच की गई तो पता चला मॉल द्वारा नियमानुसार बनाई गई पार्किंग में 2500 वर्ग फीट एरिया कम है, इसके स्थान पर दुकानें बना दी गई हैं। वहीं प्रथम तल की दुकानों के लिए आगे से सीढ़ियां दे दी गई हैं, जबकि यह सीढ़ियां पीछे से बनाई जानी थीं। चौथी मंजिल पर एस्केलेटर गलत स्थान पर लगा दिया गया है। एमेनिटी के लिए 10 प्रतिशत स्थान खाली छोड़ा जाना था जबकि यहां भी निर्माण कर लिया गया है।

ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग के लिए जगह ही नहीं

अनूपनगर में चंदा चौधरी द्वारा आई हॉस्पिटल की कंपाउंडिंग का आवेदन किया गया था। इसकी जांच में खुलासा हुआ कि ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग ही नहीं दी गई। वहीं आगे की बालकनी में सीढ़ियां बना दी गईं, साइड एमओएस में ही रैम्प बना दिया गया। इसके चलते आवेदन निरस्त किया गया। केसरबाग रोड पर कमल किशोर नीमा के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी अवैध रूप से तलघर बना लिया गया। स्वीकृति से ज्यादा दुकानें बना ली गईं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें