अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हमीदिया हादसा:चारों ओर अफरा-तफरी और रोते- बिलखते परिजन; जवाब देने वाला कोई नहीं

Share

भोपाल

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सोमवार रात मौत का ऐसा तांडव मचा, जिसे मरीजों के परिजन कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां कमला नेहरू बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी आग ने 4 बच्चों की जान ले ली। यह बिल्डिंग हॉस्पिटल का ही एक हिस्सा है। जब हादसा हुआ, तब लोगों के पास रोने-बिलखने के अलावा कुछ नहीं था। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। रेस्क्यू टीम ने लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला।

आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन देर रात तक राहत-बचाव कार्य जारी था। जिस चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी, उसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना था। कई लोगों को स्ट्रेचर से बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

मुख्यमंत्री ने ACS को सौंपी जांच
घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना दुखद है। दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। ये जांच एडिशनल चीफ सेक्रेटरी लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। घटना पर मेरी लगातार नजर है।

7 अक्टूबर को भी लगी थी आग
हमीदिया अस्पताल परिसर में 7 अक्टूबर को भी नई बिल्डिंग में दूसरे तल पर ठेकेदार के स्टोर रूम में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने एक घंटे में इस पर काबू पाया था।

अस्पताल में चारों ओर चीत्कार, बिलख रहे परिजन; परिवार वाले पूछ रहे- हमारे बच्चे कहां हैं

भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैंपस के कमला नेहरू अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग में सोमवार देर रात आग लग गई। हादसे में 7 बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में चारों ओर परिजनों की चीत्कार, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की आवाज सुनाई दे रही थी। कोई भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। हर तरफ अफरा-तफरी मची थी। हमीदिया अस्पताल में हादसे की भयावहता तस्वीरों में देखिए…

हमीदिया अस्पताल में आग लगने के बाद चीत्कार मच गई। परिजन बिलखते रहे।

हमीदिया अस्पताल में आग लगने के बाद चीत्कार मच गई। परिजन बिलखते रहे।

आग लगने पर अस्पताल में कर्मचारी बचाव कार्य के लिए स्ट्रेचर लेकर अंदर भागे।

आग लगने पर अस्पताल में कर्मचारी बचाव कार्य के लिए स्ट्रेचर लेकर अंदर भागे।

पीडियाट्रिक विभाग में धुआं भर गया था, जिससे रेस्क्यू में भी दिक्कत आ रही थी।

पीडियाट्रिक विभाग में धुआं भर गया था, जिससे रेस्क्यू में भी दिक्कत आ रही थी।

आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आगजनी के बाद अस्पताल के बाहर परिजन बच्चों को तलाशने लगे।

आगजनी के बाद अस्पताल के बाहर परिजन बच्चों को तलाशने लगे।

बच्चों के परिजन बदहवास हो गए। वह प्रशासन को कोसते नजर आए।

बच्चों के परिजन बदहवास हो गए। वह प्रशासन को कोसते नजर आए।

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर मंत्री विश्वास सारंग भी पहुंच गए।

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर मंत्री विश्वास सारंग भी पहुंच गए।

अस्पताल के अंदर से घायलों को बाहर निकाला गया।

अस्पताल के अंदर से घायलों को बाहर निकाला गया।

अस्पताल के बाहर बच्चों के परिजन पूछताछ कर रहे थे, लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिल पा रहा था।

अस्पताल के बाहर बच्चों के परिजन पूछताछ कर रहे थे, लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिल पा रहा था।

आग लगने के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी रहीं।

आग लगने के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी रहीं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें