अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बाइडेन अस्पताल में :85 मिनट के लिए कमला हैरिस बनीं अमेरिका की कार्यवाहक राष्ट्रपति

Share

वॉशिंगटन

राष्ट्रपति जो बिडेन ने शुक्रवार को अस्थायी रूप से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सत्ता हस्तांतरित कर दी, जब वह एक घंटे 25 मिनट के लिए एक नियमित कॉलोनोस्कोपी के लिए एनेस्थीसिया पर गए। अमेरिका की सत्ता कुछ वक्त के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पास रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन आज देर रात को हर साल होने वाली कॉलोनोस्कोपी के लिए एनेस्थीसिया लेने वाले थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पास्की ने बताया कि हैरिस ने वेस्ट विंग में अपने कार्यालय से काम किया, जबकि बिडेन एनेस्थीसिया में थे।

कल अपना 79वां जन्मदिन मनाने वाले हैं बाइडेन
बाइडेन राष्ट्रपति पद संभालने वाले अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। शनिवार को बाइडेन अपना 79वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, जन्मदिन से एक दिन पहले वे शुक्रवार सुबह वॉशिंगटन के बाहर वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर गए। वैसे तो वे हर साल इलाज कराते हैं, लेकिन इस साल जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह उनका पहला ट्रीटमेंट है। कॉलोनोस्कोपी एग्जामिनेशन के दौरान उन्हें बेहोश किया जाएगा। इस दौरान प्रेसिडेंशियल पावर हैरिस को दी जाएंगी।

उपराष्ट्रपति बनकर ही कई ‘फर्स्ट’ बना चुकी हैं कमला
इससे पहले भी कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनकर कई ‘फर्स्ट’ अपने नाम कर चुकी हैं। वह अमेरिका की पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई मूल की उपराष्ट्रपति बनी थीं। पास्की के मुताबिक, बाइडेन के एनेस्थीसिया के असर में रहने तक हैरिस प्रेसिडेंशियल पावर संभालेंगी, लेकिन वह वेस्ट विंग स्थित अपने ऑफिस से ही काम करेंगी।

नया नहीं है उपराष्ट्रपति को प्रेसिडेंशियल पावर सौंपना
अमेरिका में यह रूटीन प्रोसेस है कि राष्ट्रपति के ऐसे मेडिकल प्रॉसिजर से गुजरने पर, जहां उन्हें एनेस्थीसिया दिया जाता है, उपराष्ट्रपति को प्रेसिडेंशियल पावर सौंप दी जाती हैं। जॉर्ज डब्ल्यू बुश के अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने के दौरान तत्कालीन उपराष्ट्रपति डिक चेनी को कई बार प्रेसिडेंशियल पावर संभालनी पड़ी थी।

अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन के सेक्शन-3 के तहत प्रेसिडेंशियल पावर ट्रांसफर का अधिकार दिया गया है। अमेरिकी संसद की हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट के प्रेसिडेंट प्रो टेंपोर को राष्ट्रपति पत्र लिखकर उपराष्ट्रपति को कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर तैनात करने की घोषणा करने को कह सकते हैं।

ट्रंप ने नहीं दी थी कॉलोनोस्कोपी की जानकारी

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कॉलोनोस्कोपी के लिए जाने पर उपराष्ट्रपति को पावर सौंपने के बजाय इसे सीक्रेट रखा था। इस साल की शुरुआत में यह खुलासा ट्रम्प की एक्स-प्रेस सेक्रेटरी स्टेफनी ग्रिश्म ने किया था। ग्रिश्म ने अपनी किताब ‘आई विल टेक यॉर क्वेश्चंस नाऊ’ में बताया था कि ट्रम्प 2019 में कॉलोनोस्कोपी के लिए वाल्टर रीड हॉस्पिटल गए थे, लेकिन तत्कालीन उपराष्ट्रपति माइक पेंस को प्रेसिडेंशियर पावर सौंपना तो दूर इस चेकअप की जानकारी भी किसी को नहीं दी थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें